ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMahashivratri 2023 Lucky Zodiac Signs On the day of Mahashivaratri 2023 the people of these 3 zodiac signs

Mahashivaratri 2023 Effect: महाशिवरात्रि के दिन इन 3 राशि के जातकों का जगेगा सोया भाग्य, शिवजी का करें जलाभिषेक

Mahashivratri 2023 Lucky Zodiac Signs: महाशिवरात्रि के दिन की कुछ राशियां हैं जिन पर महादेव की असीम कृपा रहने वाली हैं। भगवान शिव की कृपा से इन राशियों का जगेगा सोया भाग्य-

Mahashivaratri 2023 Effect: महाशिवरात्रि के दिन इन 3 राशि के जातकों का जगेगा सोया भाग्य, शिवजी का करें जलाभिषेक
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 18 Feb 2023 07:25 AM
ऐप पर पढ़ें

Mahashivratri Effect on Zodiac Signs 2023: महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर को समर्पित है। इस दिन लोग शिव कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं और व्रत रखते हैं। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन का विशेष महत्व है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023, शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ था। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं जिनका शुभ प्रभाव 3 राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

शिवलिंग पर कितने बेलपत्र चढ़ाने चाहिए? ज्योतिषाचार्य से जानें सही तरीका

1. मेष राशि- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मेष राशि के जातकों की भगवान शिव की कृपा से किस्मत चमक सकती है। आय के न मार्ग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में उत्थान होगा।

2. कर्क राशि- ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद शुभ रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता हासिल होगी।

3. धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास रहने वाला है। धनु राशि के जातकों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों दूर होंगी। धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

महाशिवरात्रि के दिन सभी राशियों के जातक जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगे शनिदेव व महादेव

महाशिवरात्रि पर करें जलाभिषेक-

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। इस दिन सभी जातकों को भगवान शिव को भांग, धतूरा, चंदन, अक्षत आदि अर्पित करना चाहिए। इसका शुभ फल प्राप्त होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें