ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMahashivratri 2023 Bholenath infinite grace will be on these zodiac signs on Mahashivratri Mahadev favorite zodiac signs

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की असीम कृपा, महादेव को हैं अतिप्रिय

Lord Shiva Favorite Zodiac Signs: महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की असीम कृपा, महादेव को हैं अतिप्रिय
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 09 Feb 2023 12:47 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Mahashivratri 2023 Lord Shiva Fav Zodiac Signs: महाशिवरात्रि पर्व का शिवभक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने व व्रत रखने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन पर भगवान शिव की असीम कृपा रहती है और भगवान शंकर की कृपा से इनके बिगड़े काम बन जाते हैं। जानें इन राशियों के बारे में-

7 फरवरी से इन राशि वालों को होंगी गलतफहमियां, 22 फरवरी तक ये लोग होंगे आवेगी और उतावले

मेष राशि- मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की असीम कृपा रहती है। यह भोलेनाथ की प्रिय राशियों में से एक है। महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के जातकों को भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से मेष राशि के जातकों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मकर राशि- मकर राशि भगवान शंकर की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनिदेव को भगवान शिव का परम शिष्य माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, मकर राशि वालों पर शनिदेव के साथ भगवान शिव की असीम कृपा रहती है। मकर राशि के जातकों को प्रतिदिन भगवान शिव का स्मरण करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा रहती है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के लोग अगर शिवलिंग को जल अर्पित करें तो उनका भाग्योदय हो सकता है। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से अज्ञात भय समाप्त होता है।

होली से ठीक दो दिन पहले शनिदेव होंगे उदित, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

कुंभ राशि- भगवान शंकर की प्रिय राशियों में से एक कुंभ राशि भी है। इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। शनिदेव के साथ-साथ भगवान शिव की इस राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहती है। महाशिवरात्रि के दिन ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना गया है। इस दिन अपनी सामर्थ्यनुसार दान भी करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें