ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMahashivratri 2021 Lord Shiva Mantra in Hindi and Sanskrit Mahashivratri mantra Jaap for Today Lord Shiva Worship

महाशिवरात्रि 2021 पर भगवान शिव के इन प्रिय मंत्रों से करें जाप, पूरी होगी मनोकामना

भगवान शिव को देवों के देव महादेव पुकारा जाता है। शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार जब संसार के समस्त देवी-देवता हार मान जाते हैं तो भगवान शिव समस्या का हल सुझाते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव की...

महाशिवरात्रि 2021 पर भगवान शिव के इन प्रिय मंत्रों से करें जाप, पूरी होगी मनोकामना
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 11 Mar 2021 08:25 AM
ऐप पर पढ़ें

भगवान शिव को देवों के देव महादेव पुकारा जाता है। शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार जब संसार के समस्त देवी-देवता हार मान जाते हैं तो भगवान शिव समस्या का हल सुझाते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव की अराधना करना शुभ फलकारी होता है। शिव पुराण के अनुसार, भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न किया जा सकता है। आज महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्त भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा के दौरान मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंत्रों के जाप से भक्त पर बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जाप-

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दें इन PICS व SMS से शुभकामनाएं, शिवभक्ति में लीन हो जाएंगे दोस्त व रिश्तेदार

शिव जी का मूल मंत्र
 ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र-

ओम साधो जातये नम:।।
 ओम वाम देवाय नम:।।

ओम अघोराय नम:।।
ओम तत्पुरूषाय नम:।।

ओम ईशानाय नम:।।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

महाशिवरात्रि का रख रहे व्रत तो जान लें महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

रुद्र गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

शिव के प्रिय मंत्र-
 

1. ॐ नमः शिवाय।
 
2. नमो नीलकण्ठाय।
 
3. ॐ पार्वतीपतये नमः।
 
4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
 
5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें