Mahashivratri 2019: सोमवार को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, कल चढ़ाएं ये 4 चीजें

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्ली
share

Mahashivratri 2019: इस साल महाशिवरात्रि 4 मार्च को यानि कल है और इस दिन सोमवार है। सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस वजह से सोमवार को महादेव की पूजा करना काफी महत्वपूर्ण है। धार्मिक ग्रंथों...

Mahashivratri 2019: सोमवार को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, कल चढ़ाएं ये 4 चीजें

Mahashivratri 2019: इस साल महाशिवरात्रि 4 मार्च को यानि कल है और इस दिन सोमवार है। सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस वजह से सोमवार को महादेव की पूजा करना काफी महत्वपूर्ण है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव तो मात्र बेल पत्र चढ़ाने से भी खुश होकर अपने भक्तों की मुराद पूरी करते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें भगवान शिव को अर्पित कर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि 2019: इन चीजों से करें महादेव की पूजा, मिलेगा मनचाहा वरदान

1. चंदन को बेहद पवित्र माना गया है। कहा जाता है इसे लगाने से दिमाग शांत रहता है। भगवान शिव को भी चंदन बेहद प्रिय हैं इसलिए भोले शंकर को चंदन का तिलक करना चाहिए।

2. हल्दी: भगवान शिव की पूजा में हल्दी एक विशेष महत्व रखती है। इसे भगवान को अर्पित करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

3. धतूरा और बेल पत्र: भगवान शिव को बेल पत्र और धतूरा बहुत पसंद हैं। सोमवार और शिवरात्रि पर इन्हें चढ़ाने से भगवान अपने भक्त की हर मुराद पूरी करते हैं। 

4. भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए इत्र भी चढ़ाया जाता है। इत्र भी भोले शंकर को बहुत पसंद है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

Mahashivratri 2019: महाशिवरात्रि पर इन 12 ज्योतिर्लिंग की करें पूजा, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

surender

लेखक के बारे में

surender
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mahashivratri: सोमवार को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, कल चढ़ाएं ये 4 चीजें