ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMahashivratri 2019 Described in the scriptures Shiva worship of your self made shivaling

महाशिवरात्रि 2019: धर्मग्रंथों में है वर्णित, महाशिवरात्रि पर खुद से बनाएं शिवलिंग की पूजा करें

महाशिवरात्रि को स्वनिर्मित शिवलिंग के पूजन का विशेष महत्व धर्मग्रंथों में वर्णित है। शुद्ध चिकनी मिट्टी, दही, घृत, शहद, शर्करा, गुलाब जल, गाय का दूध, इत्र, केसर कपूर, रक्त चन्दन, बेल और धतूरे के...

महाशिवरात्रि 2019: धर्मग्रंथों में है वर्णित, महाशिवरात्रि पर खुद से बनाएं शिवलिंग की पूजा करें
बिहारीलाल तिवारी,नई दिल्लीTue, 26 Feb 2019 07:29 AM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि को स्वनिर्मित शिवलिंग के पूजन का विशेष महत्व धर्मग्रंथों में वर्णित है। शुद्ध चिकनी मिट्टी, दही, घृत, शहद, शर्करा, गुलाब जल, गाय का दूध, इत्र, केसर कपूर, रक्त चन्दन, बेल और धतूरे के बीज, श्वेत मदार के पुष्प और गंगा जल को अच्छी तरह मिलाकर अर्घा सहित इस शिवलिंग को तैयार करें। किसी पात्र में स्थापित करें। प्रदोष काल में श्वेत वस्त्र धारण कर कुश आसन पर पूर्व उत्तर दिशा की ओर मुख कर बैठें। सर्वप्रथम गंगाजल, पंचामृत और गुलाब जल से शिवलिंग को एक धार में स्नान कराते हुएइन मंत्रों को दोहराएं- ऊं भवं देवं तर्पयामि, ऊं सर्व देवं तर्पयामि, ऊं ईशान देवं तर्पयामि, ऊं पसु देवं तर्पयामि, ऊं रुद्र देवं तर्पयामि, ऊं उग्र देवं तर्पयामि, ऊं भीम देवं तर्पयामि, ऊं महान्तम देवं तर्पयामि!

स्नान आदि के बाद ‘ऊं नम: शिवाय कालाय नम:' बोलकर केसर युक्त चन्दन का तिलक करें, ‘ऊं नम: शिवाय कल विभरणाय नमो नम:' से अक्षत और पुष्प अर्पित करें। तीन दल वाले पांच बेलपत्र गुलाब जल में भिगोकर एक-एक मंत्र का उच्चारण कर शिवलिंग के ऊपर क्रमश: अर्पित करें- ‘ऊं आकाश तत्वाम पार्वति महेश्वराभ्याम नम:! ऊं वायु तत्वाम सती महेश्वराभ्याम नम:! ऊं जल तत्वाम उमा महेश्वराभ्याम नम:! ऊं पृथ्वी तत्वाम प्रकृति तत्वाम नम:! ऊं अग्नि तत्वाम महेश्वरायभ्याम नम:! ऊं अग्नि तत्वाम शक्ति महेश्वरायभ्याम नम:!' इसके बाद ‘ऊं नम: शिवाय भवोद भवाय भूतदमनाय नम:' से धूप दिखाएं! ‘ऊं नम: शिवाय मनोन्मनाय नम:' से दीप दिखाएं! ‘ऊं नम: शिवाय' से नैवेद्य और जायफल चढ़ाएं! इसके बाद लौंग इलायची के साथ ताम्बूल अर्पित करें।

Mahashivratri 2019: इस बार सोमवार को है महाशिवरात्रि, बन रहा है ये महासंयोग

पूजन के बाद ‘ऊं नम: शिवाय' मंत्र की 11 माला जाप कर, एक माला शिव गायत्री- ‘ऊं महादेवाय विघहे रुद्र मूर्तय धीमहि तन्नो शिवा प्रचोदयात्' मंत्र करें। शिव आरती से पूजा पूर्ण करें! शिवरात्रि की रात्रि में रात्रि जागरण करने का विशेष नियम है।

महाशिवरात्रि 2019 : विष्णु जी का आर्शीवाद पाने का भी उत्तम अवसर है शिवरात्रि, राशि अनुसार इन मंत्रों से करें पूजा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें