ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMaha Shivratri 2023 in India Before Mahashivratri the wishes of these zodiac signs will be fulfilled problems will reduce

Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि से पहले इन राशियों के मनोकामनाओं की होगी पूर्ति, कम होती जाएंगी परेशानियां

Maha Shivratri 2023 Date: महाशिवरात्रि से पहले कुछ राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मेें परिवर्तन होने से इन राशि वालों का करियर ऊंचाइयां छुएगा।

Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि से पहले इन राशियों के मनोकामनाओं की होगी पूर्ति, कम होती जाएंगी परेशानियां
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 04 Feb 2023 06:09 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Maha Shivratri 2023: भगवान शिव को समर्पित त्योहार महाशिवरात्रि इस साल 18 मार्च 2023 को है। महाशिवरात्रि से कुछ दिन पहले ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी 2023 को सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शनि व सूर्य की युति बनेगी। सूर्य 15 मार्च 2023 को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक कुंभ राशि में रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में शनि व सूर्य की युति कुछ राशियों के मन की मुरादें पूरी कर सकती है। जानें कुंभ राशि में दो ग्रहों की युति किन राशियों के जीवन में लाएगी खुशियां-

महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी महादेव की असीम कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि में बनने वाली सूर्य व शनि ग्रह की युति लाभकारी रहने वाली है। सूर्य आपकी राशि के पंचम भाव के स्वामी हैं। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से आपके एकादश भाव में गोचर होगा। गोचर काल में आपके मनोकामनाएं पूरी होंगी। कार्यशैली में सुधार होगा। करियर में तरक्की मिलेगी। सूर्य व शनि की युति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य व शनि की युति लाभकारी सिद्ध होगी। सूर्य आपकी राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से आपके दशम भाव में गोचर होगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपके अटके काम बनेंगे। करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर की अवधि अत्यंत लाभकारी रहने वाली है। सूर्य का गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में नए अवसर सामने आएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें