ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyMaha shivratri 2019 chant this mantra to get shiv blessing

Maha Shivratri 2019: इस मंत्र के जाप मिलेगी शिव जी की कृपा, शिवपुराण में है उल्लेख

भोलनाथ की कृपा पाने के लिए सबसे अधिक प्रभावशाली मंत्र महामृत्युंजय मंत्र (Maha Shivratri) की माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंत्र के जप से अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता। शिव पुराण के अनुसार...

Maha Shivratri 2019: इस मंत्र के जाप मिलेगी शिव जी की कृपा, शिवपुराण में है उल्लेख
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 04 Mar 2019 10:13 AM
ऐप पर पढ़ें

भोलनाथ की कृपा पाने के लिए सबसे अधिक प्रभावशाली मंत्र महामृत्युंजय मंत्र (Maha Shivratri) की माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंत्र के जप से अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता। शिव पुराण के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र जप से भक्त अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन अगर आप एक लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हैं तो शारीरिक शुद्धि हो सकती है। और रोग दोष दूर होते हैं। नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।

महामृत्युंजय मंत्र का दो लाख बार जप करने से अपने पूर्वजन्म की बातों का स्मरण होने की सिद्धि प्राप्त हो सकती है। पुराण के अनुसार इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि आप पूर्वजन्म के बारे में भी जान सकते हैं।

शिवभक्त अगर महामृत्युंजय मंत्र का तीन लाख बार जप पूर्ण कर लेते हैं तो उसे मनचाही वस्तुएं प्राप्त करने की सिद्धि मिल सकती है। ऐसा होने पर उसका सांसारिक जीवन बेहद सुखमय होता है।

यदि कोई महामृत्युंजय मंत्र का चार लाख बार जप पूर्ण कर लेते हैं तो उसे भगवान शिव स्वप्न में दर्शन देते हैं। ऐसा शिवपुराण में कहा गया है।

भगवान शिव अपने भक्तों को लेकर बहुत भोले हैं, वह जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र के पांच लाख बार जप करने से भगवान शिव प्रत्यक्ष दर्शन देते हैं। 

Maha Shivratri 2019 कल: इस समय लगेगी सोमवार को चतुर्दशी तिथि, इन चीजों से बने शिवलिंग की पूजा से मिलता है फल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें