ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologymaa laxmi blessings on these zodiac signs in 2021 arthik rashifal 2021 financial horoscope

इस समय इन राशि वालों पर बरस रही है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

इस समय साल 2021 का छठा महीना यानी जून का महीना चल रहा है। इस साल के 6 महीने शेष हैं। इस समय कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरस रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिसपर मां लक्ष्मी की कृपा...

इस समय इन राशि वालों पर बरस रही है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 12 Jun 2021 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

इस समय साल 2021 का छठा महीना यानी जून का महीना चल रहा है। इस साल के 6 महीने शेष हैं। इस समय कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरस रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिसपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल 2021 दिसंबर तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को इस साल आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इस समय किन लोगों पर बरस रही है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा....

मेष राशि

  • इस समय मेष राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी हुई है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • खर्चों में कमी आएगी।
  • यह साल लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।

सिंह राशि

  • सिंह राशि वाले जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • इस समय नया मकान या घर खरीद सकते हैं।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • साल के अंत में आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

इस साल इन राशियों पर मेहरबान हैं शनि देव, कर लें ये खास उपाय बरसने लगेगी विशेष कृपा

कन्या राशि

  • आर्थिक रूप से कन्या राशि के लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है।
  • नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
  • व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है। 
  • धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला राशि

  • तुला राशि के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
  • नया वाहन खरीद सकते हैं।
  • लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है।
  • इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।
  • व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

कभी भी हार नहीं मानते हैं ये राशि वाले, होते हैं मेहनती और ईमानदार

कुंभ राशि

  • इस समय कुंभ राशि के जातकों पर धन- वर्षा होने की संभावना है।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।
  • व्यापार के लिए समय अच्छा है।
  • लेन- देन करने के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें