ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologylunar eclipse of january know effects

Chandra Grahan 2019: जानें ग्रहण का क्या होगा इसका प्रभाव

साल का पहला चंद्रग्रहण आज रात लगने वाला है। यह ग्रहण 20 जनवरी को देर रात 2:36 UTC (Universal Time Coordinated) पर शुरू होगा जो कि 7:52 UTC (Universal Time Coordinated) तक रहेगा। इस दौरान चांद...

Chandra Grahan 2019: जानें ग्रहण का क्या होगा इसका प्रभाव
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 21 Jan 2019 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

साल का पहला चंद्रग्रहण आज रात लगने वाला है। यह ग्रहण 20 जनवरी को देर रात 2:36 UTC (Universal Time Coordinated) पर शुरू होगा जो कि 7:52 UTC (Universal Time Coordinated) तक रहेगा। इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देगा जिसे 'ब्लड मून' कहा जा रहा है। इससे पहले 6 जनवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण लगा था। ये ब्लड मून मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी/दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। मेदिनी ज्योतिष के ग्रंथ 'अद्भुत सागर' के अनुसार ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है तो यह क्षत्रियों और राजाओं के लिए कष्टकारी होता है। 

आइए जानते हैं ग्रहण का प्रभाव:

भारत में इस ग्रहण के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव देखने मिलेंगे। ग्रहण के प्रभाव से 21 जनवरी से 5 जनवरी के बीच उत्तर और मध्य भारत में कई स्थानों पर वर्षा औऱ ओला वृष्टि हो सकती है।

कर्क राशि में ग्रहण के समय चंद्रमा पर गुरु और बुध की दृष्टि से फसलों के लिए अच्छी वर्षा होगी और इस साल गर्मी के दिनों में नदियों का जलस्तर पर्याप्त रहेगा

ग्रहण के समय बनने वाली पूर्णिमा की कुंडली सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर मीन लग्न की है। पंचम भाव में पड़े चंद्रमा पर गुरु औऱ बुध की दृष्टि 15 दिनों में सरकारी नौकरियों के नौकरियों के निकलने का संकेत दे रही हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Lunar Eclipse 2019: 2019 का पहला चंद्रग्रहण 21 को, सूतक काल के दौरान ध्यान रखें ये बातें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें