ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyLunar Eclipse 2021 Chandra Grahan November Date and Timing in India Effect of Chandra Gran on Zodiac Signs and Importance Astrology in Hindi

Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण लगने में कुछ दिन बाकी, चंद्रदेव इन राशि वालों को देंगे शुभ फल, नोट कर लें डेट और टाइमिंग

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण कुछ दिन बाद लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जानकार बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण एक...

Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण लगने में कुछ दिन बाकी, चंद्रदेव इन राशि वालों को देंगे शुभ फल, नोट कर लें डेट और टाइमिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 16 Nov 2021 11:02 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण कुछ दिन बाद लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जानकार बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जिसका ज्योतिषीय के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटना से जोड़ा जाता है। इस दौरान मांगलिक व शुभ कार्यों की मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि के दिन लगेगा।

इन 4 राशियों की लड़कियां मानी जाती हैं होशियार, करियर में पाती हैं सफल मुकाम

चंद्र ग्रहण किस राशि में लगेगा?

2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। चंद्र ग्रहण का वृषभ राशि वालों पर ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

चंद्र ग्रहण किस नक्षत्र में लगेगा?

चंद्र ग्रहण कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृत्तिका नक्षत्र सूर्य का नक्षत्र है। इसलिए इस नक्षत्र में जन्मे लोगों पर चंद्र ग्रहण का असर देखने को मिलेगा।

वास्तु टिप्स: बंद किस्मत खोल सकती हैं मिट्टी ये तीन चीजें, आज ही ले आएं घर

चंद्र ग्रहण का समय-

19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा। यह शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट की है।

चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

चंद्र ग्रहण का मेष, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। धन लाभ के साथ इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें