lunar eclipse 2019: चंद्रग्रहण और इस सुपर ब्लड मून के बारे जानें ये 5 खास बातें
lunar eclipse 2019: 21 जनवरी को साल का सबसे बढ़ा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सोमवार को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण को खगोल वैज्ञानिकों ने ब्लड मून का नाम दिया है क्योंकि ग्रहण के...
lunar eclipse 2019: 21 जनवरी को साल का सबसे बढ़ा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सोमवार को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण को खगोल वैज्ञानिकों ने ब्लड मून का नाम दिया है क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा गहरे भूरे रंग या गेरुवा रंग का दिखाई देगा। खबरों के अनुसार ग्रहण के वक्त चंद्रमा का आकार बाकी दिनों से कुछ बड़ा दिखेगा।
अधिकांश देशों में दिखेगा यह ग्रहण-
21 जनवरी, सोमवार को पड़ने वाला ग्रहण् चंद्रग्रहण पूरे उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में, यूरोप में, अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। चूंकि यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दिन में है इसलिए यहां दिखाई नहीं देगा। इसकी समयावधि सुबह 09:03:54 से 12:20:39 तक बजे तक बताई जा रही है। इससे पहले 27-28 जुलाई की रात को सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण देखने को मिला था। वैज्ञानिकों का यह भी अनुमान है कि चंद्रहण के बाद कुछ प्राकृतिक उत्पात जैसे ओला वृष्टि, भारी बारिश आदि देखने को मिल सकता है।
जानें इस चंद्रग्रहण के बारे में 5 खास बातें-
1-कुछ बड़ा दिखेगा यह सुपर मून-
ग्रहण के वक्त चंद्रमा आकार में रोज से कुछ ज्यदा बड़ा दिखाई देगा। हालांकि यह बाकी दिनों की तरह अपनी कक्षा में सामान रूप से रहेगा। ग्रहण और रंग के अलावा कुछ और विशेष नहीं होगा।
2- नंगी आंख से देखने में नहीं है कोई दिक्कत-
21 जनवरी के सुपर ब्लड मून या इस चंद्र ग्रहण को कोई भी कहीं से भी देख सकता है। इसे देखने के लिए किसी प्रकार के विशेष लेंस या पर्दे की जरूरत नहीं होगी। यानी नंगी आंख से इस ग्रहण को देखना पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। यह एक प्राकृतिक घटना है जिसका अच्छा या बुरा परिणाम नहीं होता।
3- आप चांद पर हैं तो कुछ यूं दिखेगा ग्रहण-
वैज्ञानिकों के अनुसार यदि आप पृथ्वी पर हैं तो आपको ग्रहण दिखेगा लेकिन यदि आप ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर हैं आपको इस ग्रहण का अद्भुत दृश्य दिखेगा। ग्रहण के वक्त आप चांद पर खड़े हैं तो आप देखेंगे कि पृथ्वी धीरे-धीरे सूर्य को ढकती जा रही है और फिर अचानक चंद्रमा पर अंधेरा छा रहा है। पृथ्वी के पार कर जब सूर्य की रोशनी आप तक पहुंचेगी तो आप देखेंग कि पृथ्वी के चारों ओर रोशनी का एक छल्ला सा दिख रहा है।
4- 2021 के पहले नहीं दिखेगा पूर्ण चंद्र-
इस ग्रहण को जो अमेरिकी लोग नहीं देख पाएंगे उन्हें 2021 से पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। अमेरिका में अगला पूर्ण चंद्रग्रहण- 26 मई 2021 को देखने को मिलेगा। अगर किसी ने यहां शाम को देखने वाले दोनों सुपर ब्लड मूल मिस कर दिया तो उसे 2050 तक शाम को चंद्रग्रहण देखने को इंतजार करना पड़ेगा।
5- एक प्राकृतिक चक्र है ग्रहण-
वैज्ञानिकों के अनुसार सभी सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण एक प्राकृतिक चक्र हैं। दोनों ग्रहण सूर्य और पृथ्वी के बीच प्रकाश में होने वाले अवरोध से पड़ते हैं। कभी पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आने से सूर्यग्रहण पड़ता है तो कभी चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आने से चंद्र ग्रहण पड़ता है। कुल मिलाकर ग्रहण एक खगोलीय घटना है तो पूरी तरह से प्राकृतिक है।