ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyLunar eclipse 2018 on these two sanyog do these measures

Chandra Grahan 2018: दो संयोगों में पड़ रहा है ग्रहण, यह उपाय बचाएंगे इसके प्रभाव से

Chandra Grahan 2018: चंद्र ग्रहण 2018: सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2018) आज रात लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण दो संयोगों में पड़ रहा है। पहला अष्टांग योग में जो 104...

Chandra Grahan 2018: दो संयोगों में पड़ रहा है ग्रहण, यह उपाय बचाएंगे इसके प्रभाव से
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीFri, 27 Jul 2018 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

Chandra Grahan 2018: चंद्र ग्रहण 2018: सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2018) आज रात लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण दो संयोगों में पड़ रहा है। पहला अष्टांग योग में जो 104 वर्ष बाद पड़ रहा है। वहीं दूसरा संयोग यह है कि इस दिन गुरु पूर्णिमा पड़ रही है। ऐसा संयोग 18 साल बाद बन रहा है इससे पहले यह 16 जुलाई को 2000 में पड़ी थी।

चंद्रग्रहण 27 जुलाई को रात 11 बजकर 55 मिनट पर चालू होगा जो 28 जुलाई को 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। वहीं इसका सूतक काल 27 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट होगा।

बचने के उपाय

चंद्र दोष से बचाव के लिए आप चंद्रमा के अधिदेवता भगवान शिवशंकर की पूजा करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप एवं शिव कवच का पाठ भी कर सकते हैं।

चंद्रमा का प्रत्याधिदेवता जल को माना गया है और जल तत्व के स्वामी भगवान श्री गणेश हैं इसलिए गणेशोपासना से भी चंद्र दोष दूर होता है।

इनके अलावा दुर्गासप्तशती का पाठ, गौरी, काली, ललिता और भैरव की उपासना से भी राहत मिलती है। 

कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान सफेद चंदन और सफेद फूलों से चंद्र देव की आराधना भी करनी चाहिए।

सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 को, राशि अनुसार जानें इससे बचने के उपाय

Chandra grahan 2018: 27 जुलाई को चंद्र ग्रहण, ऐसे करें गुरु पूजा, ये है चंद्र ग्रहण का समय

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें