ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologylunar eclipse 2018 know sutak time and grahan duration

LUNAR ECLIPSE 2018: चंद्रग्रहण 27 जुलाई को, जानिए सूतक का समय

चंद्र ग्रहण 2018: आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी 27 जुलाई को खग्रास चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इसके अगले दिन सावन मास प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो जाएगा जो रात 3 बजकर 5...

LUNAR ECLIPSE 2018: चंद्रग्रहण 27 जुलाई को, जानिए सूतक का समय
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Sat, 21 Jul 2018 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

चंद्र ग्रहण 2018: आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी 27 जुलाई को खग्रास चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इसके अगले दिन सावन मास प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो जाएगा जो रात 3 बजकर 5 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रग्रहण के समय माना जाता है कि भोजन करने से बचना चाहिए। वहीं, सुईं और नुकीली चीजों को भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

लेकिन बालक, वृद्ध और रोगी शाम 5:55 बजे तक भोजन ले सकते हैं। यदि असाध्य रोगी है तो डाक्टर द्वारा बताए गए समय पर दवा लेता रहे। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। यदि संभव हो तो अपनी मां की सलाह पर पेट पर लाल मिट्टी यानी गेरू का लेप लगा सकती है।

आपको बता दें कि पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान मंगल ग्र‍ह धरती के काफी करीब होगा। वहीं 30 जुलाई को धरती और मंगल ग्रह के बीच दूरी कम होकर 57.58 मिलियन किमी रह जाएगी। ऐसे में आसमान साफ होने पर उसे रात में आसानी से देखा जा सकता है। वहीं 27 जुलाई को चांद धरती से सबसे ज्यादा दूरी पर होगा, यानी सबसे छोटा चांद दिखाई देगा।

खगोलिय जानकारों के अनुसार छोटा चांद धरती की छाया को पार करने में ज्यादा समय लेता है। ऐसे में इस बार सबसे बड़ा चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण के दौरान चांद का रंग नारंगी के अलावा ब्लड रेड, डार्क ब्राउन, डार्क ग्रे रह सकता है। यह उस बात पर निर्भर करेगा कि आप धरती के किस हिस्से से उसे देख रहे हो।

चंद्रग्रहण 27 जुलाई 2018 : चंद्रग्रहण पर बन रहा दरिद्र बनाने वाला केमद्रुम योग, जानें इससे बचने के 10 उपाय

चंद्र ग्रहण 2018: भारत के इन हिस्सों में दिखाई देगा सदी का सबसे लंबा ग्रहण

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें