Lucky Stone: तुला राशि वालों के बंद भाग्य खोल देते हैं ये रत्न, जीवन में हमेशा रहती है सुख-समृद्धि

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राशि के अनुसार अलग-अलग रत्न व्यक्ति के जीवन में विशेष प्रभाव डालते हैं। रत्न शास्त्र में कई रत्नों के बारे में जिक्र किया गया है जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करते हैं।

Lucky Stone: तुला राशि वालों के बंद भाग्य खोल देते हैं ये रत्न, जीवन में हमेशा रहती है सुख-समृद्धि

Tula Rashi Lucky Gemstone: रत्नों का व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है। राशि के अनुसार अलग-अलग रत्न व्यक्ति के जीवन में विशेष प्रभाव डालते हैं। रत्न शास्त्र में ऐसे कई रत्नों के बारे में जिक्र किया गया है जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करते हैं। साथ ही ग्रहों को मजबूत करने का भी काम करते हैं। आज हम तुला राशि के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं तुला राशि के जातकों को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए..... 

भाग्यशाली रत्न 
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र की कृपा से तुला राशि को जातकों का जीवन अच्छा रहता है। कहा जाता है कि तुला राशि के जातकों की कुंडली में यदि शुक्र की स्थिति कमजोर हो तो उन्हें सफेद हीरा या जरकन रत्न धारण करना चाहिए। इससे शुक्र शुभ फल देने लगता है। तुला राशि के जो जातक हीरा धारण करते हैं, उन्हें प्रेम विवाह में सफलता मिलती है। 

ये रत्न भी है भाग्यशाली
हीरा काफी महंगा रत्न होता है। ऐसे में यदि आप किसी कारणवश आप इसे पहनने में सक्षम नहीं हैं तो आप इसकी जगह ओपल भी पहन सकते हैं। ओपल के प्रभाव से भी तुला राशि के जातकों को सभी सुखों की प्राप्ति होती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Lucky Stone: तुला राशि वालों के बंद भाग्य खोल देते हैं ये रत्न