ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyLove Rashifal 2021 These Zodiac Signs May do Love Marriage in Happy new Year

Love Rashifal 2021: साल 2021 में इन राशि वालों की हो सकती है लव मैरिज, क्या लिस्ट में शामिल हैं आप?

साल 2020 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नया साल हर किसी के जीवन में सफलता और चुनौतियां लेकर आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2021 में लव लाइफ के तौर पर मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। माना जा रहा है कि...

Love Rashifal 2021: साल 2021 में इन राशि वालों की हो सकती है लव मैरिज, क्या लिस्ट में शामिल हैं आप?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 17 Dec 2020 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

साल 2020 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नया साल हर किसी के जीवन में सफलता और चुनौतियां लेकर आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2021 में लव लाइफ के तौर पर मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। माना जा रहा है कि मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को लव-लाइफ में सफलता हासिल हो सकती है। जानिए इन राशि के जातकों की लव-लाइफ कैसी रहेगी-

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को इस साल लव-लाइफ में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे। कहा जाता है कि यह साल इस राशि के जातकों की रोमांटिक लाइफ के लिए काफी अच्छा और उपलब्धियों भरा हो सकता है।

2. तुला राशि- यह साल तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस साल इस राशि वालों को लव लाइफ में सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप इस साल अपने पार्टनर संग शादी का विचार बना रहे हैं तो विवाह संभव है। अप्रैल माह में मिथुन राशि के नौवें घर में मंगल के गोचर करने से यह रोमांटिक लाइफ के लिए बेहद शुभ संयोग बनाएगा।

खरमास में बन रहे हैं रवियोग से सर्वार्थसिद्धि समेत 20 शुभ संयोग, खरीदारी के लिए हैं बेहद उत्तम

3. मकर राशि- इस राशि के जातकों के पंचम भाव में राहु होने से प्रेम-संबंधों में अपार सफलता हासिल होगी। राहु की इस शुभ स्थिति के कारण आपके पार्टनर संग संबंध अच्छे हो सकते है। अगर आप सिंगल हैं तो धनु राशि में शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। ऐसे में आपकी किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

4. कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को लव लाइफ में न्यू ईयर यानी 2021 में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो इस साल आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें