Love Horoscope: 9 जून को मेष, तुला, सिंह, वृश्चिक, कन्या के जीवन में खूब मचेगी हलचल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Love Rashifal : पार्टनर संग रिश्तों के रोमांटिक पलों का आनंद लें। एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को शेयर करें। साथ ही किसी तीसरे व्यक्ति के नकारात्मक विचारों का असर रिश्तों पर न पड़ने दें।

Love Horoscope: 9 जून को मेष, तुला, सिंह, वृश्चिक, कन्या के जीवन में खूब मचेगी हलचल

Love Horoscope, लव राशिफल 9 जून 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार, विवाह और रिश्तों का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य से जानिए आज 9 जून को किन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और किनका दिन रहेगा शानदार। चलिए जानते हैं मेष से मीन तक राशियों का विस्तृत लव राशिफल...

Surya की बदलेगी चाल, सिंह, मिथुन, कन्या राशि वाले हो जाएंगे मालामाल

मेष राशि: अगर आप स्ट्रेंस फील कर रहे हैं तो किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें, जो आपका दोस्त रिश्तेदार या करीबी हो, जो आपको समझ सके। अपनी उलझन शेयर करने से प्रेशर कम फील होगा। अपनी फिलिंग्स को सामने लाना और इस बारे में बात करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप महसूस करेंगे कि जब आप अपने इमोशंस को एक्सप्रेस करेंगे तो आप अच्छी तरह से अपनी फिलिंग्स को समझ पाएंगे। ऐसा करने पर आपको अपना ट्रू लव पाने में भी मदद मिलेगी।

वृषभ राशि: आज खुशमिजाज माहौल के लिए तैयार हो जाएं। चाहे वह फ्रेंड्स के साथ कैजुअल पार्टी हो या फिर फैमिली डिनर आज आप कई नए लोगों से कनेक्ट करेंगे। इस दौरान आपको कोई इंटरेस्टिंग व्यक्ति भी मिल सकता है। कमिटेड लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक है। अपने पार्टनर के साथ अपने ड्रीम्स शेयर करें, थोड़ा हंसी मजाक भी करें और एक साथ अच्छे पल बिताएंं। आपका रिश्ता वक्त के साथ गहरा होता जाएगा।

मिथुन राशि: आपको अपने रिलेशन में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं लेकिन जरूरी नहीं की यह गलत ही हो या नेगेटिव हो हर प्रॉब्लम को शांति और समझदारी के साथ सॉल्व करें कभी-कभी कंप्रोमाइज कर लेना अच्छा रहता है। चाहे कुछ भी हो आप और आपका पार्टनर इस मुश्किल सिचुएशन को पार कर लेंगे। बस आपको अपने प्यार पर विश्वास रखना होता है। बेवजह तनाव न ले और फ्यूचर के फिक्र न करें। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ दिन को पार करें।

आने वाले 32 दिन Mangal मेष राशि में, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

कर्क राशि: आज यूनिवर्स आपको अपने एटीट्यूड में थोड़ा चेंज लाने की सलाह देता है। खुद को एक्सेप्ट करें और याद रखें कि आप स्पेशल फील करने और प्यार करने के लायक हैं। खुद पर सेल्फ डाउट ना करने से आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे। ऐसा करने पर नेचुरल तौर पर आपसे लोग अट्रैक्ट भी होंगे। चाहे आप किसी डेट पर अपने स्पेशल पर्सन के साथ बात कर रहे हो या किसी सोशल इवेंट को अटेंड कर रहे हो अपने लुक्स और पर्सनालिटी पर ध्यान दें, इससे आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे।

सिंह राशि: अगर आप अपने पुराने रिलेशनशिप को दूसरा चांस देने के बारे में सोच रहे हैं यह नए प्यार की तलाश में है तो आप सही रास्ते पर हैं। यूनिवर्स आपकी एक्साइटमेंट को सपोर्ट करता है। किसी पुराने दोस्त या करीबी, जिससे आप कई दिनों से नहीं मिले हैं, उससे मुलाकात करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जब आप रिलेशनशिप में अपना स्टेटस चेंज करते हैं तो लाइफ में नई मीनिंग या खुशियां मिलना पॉसिबल है। पॉजिटिव रहें और आपको लाइफ में जो कुछ भी फेस करना पड़ रहा है उसे एक्सेप्ट करें।

कन्या राशि: अब समय आ गया है कि आप अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाएं। शादी विवाह का योग बन रहा है, जिसका मतलब है कि अपने पार्टनर को अपने परिवार और दोस्तों से मिलवाने का ये बिल्कुल सही टाइम है। इससे न केवल आपकी रिलेशनशिप अपने पार्टनर के साथ और बेहतर होगी बल्कि आप दोनों मिलकर अपने रिलेशनशिप में एक नया चैप्टर भी शुरू करेंगे। जब आपके सामने आपके पार्टनर को एक्सेप्ट करेंगी तो आप काफी इमोशनल और हैप्पी हो जाएंगे। 

355 दिन बाद Budh गोचर मिथुन राशि में, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश

तुला राशि: अगर आप किसी खास व्यक्ति को समझने में स्ट्रगल कर रहे हैं, जिससे आप अट्रैक्टेड हैं, तो आज की बातचीत आपको और ज्यादा कंफ्यूज कर देगी। उस स्पेशल व्यक्ति का दिलचस्प कैरेक्टर और मनमोहक लुक आपको पूरी तरह से इंगेज रखेगा। आपको उस स्पेशल पर्सन की पर्सनैलिटी के कई अन्य पहलू मिलेंगे, जिनके बारे में आप और अधिक जानना चाहते हैं। इस तरह की दिलचस्प सिचुएशन आपको फ्यूचर में बातचीत करने के और तरीके ढूंढने पर मजबूर कर देगी।

वृश्चिक राशि: आज आपको अपनी फाइनेंशियल स्थिति से संबंधित कई सवालों का सामना करना पड़ सकता है और आप इस बारे में भी सोचेंगे की यह आपके साथी को खोजने की संभावनाओं को कैसे प्रभावित कर सकता है। अच्छा इंप्रेशन बनाने के लिए अपना बेस्ट देना नॉर्मल है, लेकिन अपने इगो को अपने ऊपर हावी न होने दें। यह मत भूलिए कि सच्ची दोस्ती इस पर निर्भर नहीं कि किस के पास कितना पैसा है। बी योरसेल्फ! अपना रियल करैक्टर एक्सेप्ट करें क्योंकि प्यार की नीव रिस्पेक्ट और ट्रस्ट पर टिकी है न की पैसे पर।

धनु राशि: नई कमिटमेंट आपके रिश्ते की बुझी हुई चिंगारी को फिर से जला सकती है। अपने पार्टनर के साथ अपने सपनों और गोल्स के बारे में बात करने के लिए समय निकालें। ध्यान रखें कि आप उन्हें हासिल करने की दिशा में काम करें। अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की जरूरत आपको करीब लाएगी। यह अच्छा मौका है एक साथ अपने गोल्स के लिए प्लान बनाने और उन्हें अचीव करने का।

मकर राशि: आज इस बात को लेकर सावधान रहें कि आप गुस्से को कैसे हैंडल करते हैं। आपको शांत और खुश रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे आपको अपनी लाइफ को ट्रांसफॉर्म करने में मदद मिलेगी। याद रखें कि इस दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है। पार्टनर को चुनने के दौरान, खुद को इस तरह तैयार करें कि आप अपने पार्टनर को जैसे वह हैं, उसी तरह एक्सेप्ट करें और उनकी अच्छाइयों को देखने की कोशिश करें।  इससे आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना बढ़ जाएगी जिसके साथ आप कंपैटिबल हैं।

कुंभ राशि: आज आप कुछ हद तक इमोशनल प्रेशर फील कर सकते हैं, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में आपको परेशान होना चाहिए। यूनिवर्स की सलाह है कि आपको दोस्तों या परिवार के सदस्यों में वह कंफर्ट मिल सकता है, जिसकी आपको जरूरत है। इमोशनल तौर पर अपनी फिलिंग्स को एक्सप्रेस करें और अपनी प्रॉब्लम्स को शेयर करने से न कतराएं। अपनी फिलिंग्स को शेयर करने से आपको दूसरों से एडवाइस मिल सकती है, जिससे आपको अपनी भावनाओं और रिश्तों को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

मीन राशि: हाल की सिचुएशन के कारण आपके रिश्ते में तनाव या कन्फ्यूजन पैदा हो सकती है। अब समय आ गया है कि इस पर विचार करें कि बीते दिनों में क्या हुआ है और क्या बदलने की जरूरत है। इस तरह, आप यह जान सकते हैं कि आप और आपका साथी सेम पेज पर हैं। ईमानदारी और देखभाल आपके रिलेशनशिप को पहले से बेहतर बनाएगी।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!