ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyLord Shiva favorite flower Monday Sawan fasting

Sawan 2019: भगवान शिव की पूजा में नहीं चढ़ाए जाते ये 20 फूल

सावन महीने की शुरुआत बुधवार (17 जुलाई) से हो चुकी है। भगवान शिव को प्रिय इस महीने में शिव भक्त पूजा-अर्चना पर विशेष ध्यान देंगे। भगवान की पूजा में वो कई तरह के फूल शामिल करते हैं। सामान्यत: इस बात पर...

Sawan 2019: भगवान शिव की पूजा में नहीं चढ़ाए जाते ये 20 फूल
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Wed, 17 Jul 2019 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन महीने की शुरुआत बुधवार (17 जुलाई) से हो चुकी है। भगवान शिव को प्रिय इस महीने में शिव भक्त पूजा-अर्चना पर विशेष ध्यान देंगे। भगवान की पूजा में वो कई तरह के फूल शामिल करते हैं। सामान्यत: इस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता कि भगवान को किसका फूल चढ़ाया जा रहा है। मगर यह काफी महत्वपूर्ण बात है कि 20 ऐसे फूल हैं जो शिव भगवान को नहीं चढ़ते हैं। यह बात अधिकतर लोगों को नहीं पता है।

शिव भगवान की पूजा के साथ ही सावन में सोमवार के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने का फल सामान्य दिनों से 10 गुना अधिक मिलता है। व्रत के साथ-साथ पूजा को महत्व दिया गया है। शिव की पूजा के दौरान केतकी, मदंती, केवड़ा और जूही समेत कुल 20 फूल हैं जिन्हें इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि यह बात अधिकतर लोगों को नहीं पता है। 

Read Also : Sawan 2019: 10 शुभ संयोगों के साथ सावन के महीने की शुरुआत

भोलेनाथ की पूजा में इन फूलों का न करें इस्तेमाल -

केतकी के फूल, मदंती के फूल, केवड़ा के फूल, जूही के फूल, कुंद के फूल, शिरीष के फूल, कंद (वसंत में खिलने वाला एक विशेष फूल), अनार के फूल, कदंब के फूल, सेमल के फूल, सारहीन फूल/ कठूमर के फूल, कपास के फूल, पत्रकंटक के फूल, गंभारी के फूल, बहेड़ा के फूल, तिंतिणी के फूल, गाजर के फूल, कैथ के फूल, कोष्ठ के फूल, धव के फूल 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें