ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyLet the anger go

गुस्से को जाने दो, खुशियों को आने दो 

जहां क्रोध होता है वहां खुशियां नहीं रह सकतीं। क्रोध हमेशा अपने जाने के बाद बर्बादी के निशान छोड़ जाता है। गुस्सा अगर दिमाग पर सवार हो जाए तो यह बदले की भावना में बदल जाता है। क्रोध हमारे रिश्तों,...

गुस्से को जाने दो, खुशियों को आने दो 
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,meerut Fri, 15 Dec 2017 03:49 AM
ऐप पर पढ़ें

जहां क्रोध होता है वहां खुशियां नहीं रह सकतीं। क्रोध हमेशा अपने जाने के बाद बर्बादी के निशान छोड़ जाता है। गुस्सा अगर दिमाग पर सवार हो जाए तो यह बदले की भावना में बदल जाता है। क्रोध हमारे रिश्तों, हमारे स्वास्थ्य, सामाजिक प्रतिष्ठा पर सदैव विपरीत प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे वास्तु उपाय जिन्हें अपनाकर क्रोध से पीछा छुड़ाया जा सकता है।  

घर के मुख्य द्वार के सामने कोई भी पौधा न रोपें। कांटेदार पौधे विरोधियों को बढ़ावा देते हैं और क्रोध में वृद्धि करते हैं। ऐसे पौधों को भी घर के परिसर में न रोपें। ध्यान रहे कि घर की नाली में भोजन का अंश न जाए। अपने घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। माना जाता है कि गंदगी क्रोध की स्थिति को उकसाती है। घर की दीवारों या बेडशीट आदि में लाल रंग का प्रयोग न करें। 

घर की पूर्व दिशा में कोई भारी सामान न रखें। शाम होते ही घर में धूपबत्ती या अगरबत्ती जलाएं। बुधवार को श्रीगणेश के मंदिर में जाकर उनके दर्शन करें और लड्डुओं का भोग लगाएं। दक्षिणावर्ती शंख को साफ कर उसमें जल भरकर उसे पिला दें। घर के द्वार और चौखट में आम और बबूल की लकड़ी का उपयोग न करें। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें