Labour Day 2019: मजदूर दिवस पर शेयर करें ये SMS और तस्वीरें
Labour Day 2019: दुनियाभर में 1 मई का दिन अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या मई दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लोगों को समर्पित है। पिछले 132 साल से अंतरराष्ट्रीय...
Labour Day 2019: दुनियाभर में 1 मई का दिन अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या मई दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लोगों को समर्पित है। पिछले 132 साल से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Worker's Day) मनाया जा रहा है। 1877 में मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था। एक मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मजदूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की। इसी के साथ भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में काम के लिए 8 घंटे निर्धारित करने की नींव पड़ी।
Labour Day 2019 Wishes , SMS , Photos
मेहनत उसकी लाठी है
मजबूती उसकी काठी है
विकास की वो नींव है
उसका जीवन सीख है।
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं!
अमीरी में अक्सर अमीर अपने सुकून को खोता है,
मज़दूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता है !!
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं!
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं!
मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं
यह कहने में मुझे शर्म नहीं
अपने पसीने की खाता हूँ
मैं मिटटी को सोना बनाता हूँ
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं!
जो हर बाधा को करता है दूर,
उसका नाम है मज़दूर !!!
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं
अगर इस जहां में मज़दूर का न नामों-निशां होता,
फिर न होता हवा महल और न ही ताज महल होता !!!
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं!
मजदूर अपना कर्म करता जरूर हैं
इसलिए देश को उस पर गुरूर हैं
- मज़दूर दिवस की शुभकामनायें
कड़ी मेहनत के लिए कोई विकल्प नहीं है।
- मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं!
किसी को क्या बताएं कि कितने मजबूर हैं हम,
बस इतना समझ लीजिए कि मज़दूर हैं हम !!
#मज़दूर दिवस