आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 21 मार्च का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...
आपकी अंकराशि
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य
मूलांक -1
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। किसी बात को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। मेहनत से किए गए कार्यों का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक -2
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक -3
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक -4
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक -5
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक -6
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मूलांक -7
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक -8
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण उतार चढ़ाव भरा रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। लाभ के अवसर कम ही प्राप्त होंगे, धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक-9
आज आपका दिन मिला जुला असर प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।