ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKnow how it will be for you Samvat 2078 their destiny will shine

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा संवत 2078, इनका चमकेगा भाग्य

भारतीय नववर्ष 2078 का शुभारंभ 13 अप्रैल दिन मंगलवार से हो गया है। इसी दिन से वासंतिक नवरात्रि भी आरंभ हुए और मां दुर्गा की आराधना का शुभ उत्सव प्रारंभ होता है। संवत 2078 में आपका राशिफल क्या और कैसा...

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा संवत 2078, इनका चमकेगा भाग्य
ज्‍योत‍िषाचार्य पं.श‍िवकुमार शर्मा,मेरठ Tue, 13 Apr 2021 12:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय नववर्ष 2078 का शुभारंभ 13 अप्रैल दिन मंगलवार से हो गया है। इसी दिन से वासंतिक नवरात्रि भी आरंभ हुए और मां दुर्गा की आराधना का शुभ उत्सव प्रारंभ होता है। संवत 2078 में आपका राशिफल क्या और कैसा रहेगा, जानिए यहां पर। 
मेष: मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष आशातीत लाभ देने वाला है। बढ़ते जनसंपर्क का फायदा मिलेगा। भूमि,भवन या किसी प्रॉपर्टी का लेनदेन कर सकते हैं। कई बार अचानक धनलाभ का योग बनेगा। पारिवारिक संबंध ठीक रखें। पारस्परिक नोकझोंक के योग बन रहे हैं। वाहन सुख मिलेगा। व्यर्थ के झगड़े से दूर रहें। समय का सही उपयोग करें। राजनीति में भी आपका सितारा बुलंद होने की संभावना है। हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा अथवा सुंदरकांड का पाठ करें और गरीबों को लाल वस्त्र दान करें।

वृषभ: इस वर्ष देश-विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। अधूरे पड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। लंबी यात्रा कर सकते हैं। अनावश्यक दौड़-धूप बनी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विरोधी आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। स्वयं की सूझबूझ से काम लें। अचानक किसी पर विश्वास न करें। परिवार में जिम्मेदारी का बोझ बढ़ेगा। कोई मंगल कार्य भी हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और बढ़ती जिम्मेदारियों को संभालें। लक्ष्मी जी की आराधना करें। ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करते रहें। बच्चों को सफेद मिष्ठान्न बांटा करें।

मिथुन: इस वर्ष गोचर में कई ग्रह बलवान हैं। धार्मिक कार्यों की इच्छा बढ़ेगी। घर गृहस्थी में मन लगेगा। मनोरथ सिद्धि के कार्य बनेंगे। कोई कानूनी विवाद सुलझ सकता है। ‌धन-धान्य की वृद्धि होने का संकेत है। लेकिन वाहन धीमे चलाएं। चोट आदि का भय हो सकता है। मेहनत के चलते हुए धन आएगा और रुका हुआ पैसा भी आने की संभावना है। दुर्गा मां की आराधना विशेष फलकारी होगी। माता पिता की सेवा और सम्मान करते रहें। मनवांछित फल मिलेगा।

कर्क: यह वर्ष यद्यपि लाभ का है,किंतु बीच-बीच में अनावश्यक अवरोध उत्पन्न होंगे। साझेदारी में कारोबार न करें। राजनीतिक संपर्क से लाभ होगा। नया कार्य करने का मार्ग प्रशस्त होगा ।मित्रों से भी आर्थिक लाभ मिलेगा। छोटी छोटी यात्राएं होने के योग हैं। वाहन आदि खरीद सकते हैं। राजकीय कार्य पूरे होने की संभावना है। भगवान श्री गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं और ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें। माता की सेवा करना भी आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।

सिंह: इस वर्ष के प्रारंभ में कुछ आर्थिक अड़चनें उत्पन्न होंगी। किंतु धीरे-धीरे कार्य उन्नति की ओर बढ़ेगा। मानसिक तनाव से बचें। किसी उच्चाधिकारी या किसी गणमान्य व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा। पदोन्नति अथवा धन वृद्धि का लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो इस वर्ष सुलझ जाएगा। परिवार में मंगल कार्य होंगे। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल  दें। गायत्री मंत्र का जाप करें और गरीबों को धन दान करें।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए वर्ष का पूर्वार्ध परिश्रम करने का है। जितना परिश्रम आप करेंगे, उतना ही आपको लाभ होगा। समाज और अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और यश का लाभ मिलेगा। घूमने की इच्छा प्रबल होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु षड्यंत्र की प्रतीक्षा कर रहा है। सावधान रहें। अनावश्यक खर्चों से मन व्यथित होगा। सामाजिक दायित्व में वृद्धि होगी। कन्याओं को भोजन,वस्त्र दान करें। मां दुर्गा के नवार्ण मंत्र का जाप करें।

तुला: इस वर्ष आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। घर में मंगल कार्य होने की संभावना है। स्वास्थ्य  प्रतिकूल चलेगा। समय-समय पर शारीरिक परीक्षण कराते रहें। समस्याओं का उचित समय पर समाधान हो जाएगा। आर्थिक तरक्की  होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। स्थान परिवर्तन अथवा धन वृद्धि या प्रमोशन के चांस होंगे। अत्याधिक परिश्रम करने से शारीरिक क्षमता पर असर पड़ेगा। आप गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी जी की पूजा करें और परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुल कर रहे हैं। पत्नी का सम्मान करें।

यह भी पढ़ें: Navratri 2021: आज इस सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में नवरात्रि, यह है घटस्थापना का चौघड़िया मुहूर्त और विधि

वृश्चिक: इस वर्ष आपको अपेक्षित लाभ होता रहेगा। नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ कर सकते हैं। धन निवेश में जल्दबाजी न करें। परिवार में खुशियां उत्पन्न होगी। नौकरीपेशा वर्ग बहुत प्रसन्न रहेगा, किंतु व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। कानूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। भूमि वाहन खरीद सकते हैं अथवा निवेश कर सकते हैं। नए-नए संपर्क बनेंगे और पारिवारिक उत्सव में भाग लेंगे। भगवान हनुमान जी कीआराधना करें। मंगलवार को लाल वस्तुएं दान करें। भाइयों का सम्मान करें।
धनु: आपके लिए यह साल कुछ नया करने का है। नई योजनाएं सफल होंगी। मकान, भूमि, भवन का लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आकांक्षाओं का पूर्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। देश-विदेश से सुखद समाचार मिलेंगे। मित्रों से लाभ होगा किंतु अपने विरोधियों से भी सावधान रहें।अपने गुरु का सम्मान करें। बृहस्पतिवार को पीले लड्डू मंदिर में दान करें।

मकर:मकर राशि वालों के लिए यह साल परिवर्तनकारी है। कारोबार में तरक्की होगी। भूमि-भवन के खरीदने में अथवा बेचने में लाभ होगा। लेकिन मर्यादित व्यवहार करते रहें। कई बार ऐसा लगेगा कि काम बिगड़ रहा है, लेकिन अगले क्षण अच्छे समाचार मिलेंगे। मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा। घर में मंगल उत्सव का कार्यक्रम हो सकता है। साहित्य, संगीत, आमोद प्रमोद के साधन बढ़ेंगे। डूबा हुआ धन वापस आएगा और उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी। मां दुर्गा के 32 नामों का जाप  करें। दुर्गा चालीसा अथवा नवार्ण मंत्र का जाप करें।

कुंभ: कुंभ राशि के लिए यह वर्ष से नई खुशियों का रहेगा। व्यापार में नई योजना बनेगी। सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे। लंबी यात्रा भी कर सकते हैं। संतान की ओर से संतुष्टि मिलेगी। घर-गृहस्थी की समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा। धन लाभ वर्षभर होता रहेगा। दुर्गा मां की पूजा करें ।देवी सूक्त का पाठ करें और अपनी दिनचर्या को ठीक रखें।

मीन: मीन राशि वालों के लिए वर्ष का आरंभ कुछ निराशाजनक होगा, किंतु उसके पश्चात धन लाभ के उचित अवसर आएंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा या देव दर्शन कर सकते हैं। पदोन्नति अथवा प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। अचानक धन लाभ के कई बार योग बनेंगे। देश-विदेश से शुभ समाचार समाचार मिलेंगे। गुरु को नमन करें ।गुरु मंत्र की पूजा करें ।ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। अनावश्यक विवादों से बचें। 
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें