ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyknow about the things not to do during sutak kaal of surya grahan

सूर्य ग्रहण 2018: सूतक काल में वर्जित हैं ये काम, बरतें सावधानी

कल 15 जनवरी को आधी रात के बाद से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। हालांकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा ह। ज्योतिषियों के अनुसार आमतौर पर ग्रहण के सूतक का असर ग्रहण के कुछ घंटे बाद तक भी रह सकता...

सूर्य ग्रहण 2018: सूतक काल में वर्जित हैं ये काम, बरतें सावधानी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 15 Feb 2018 10:53 AM
ऐप पर पढ़ें

कल 15 जनवरी को आधी रात के बाद से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। हालांकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा ह। ज्योतिषियों के अनुसार आमतौर पर ग्रहण के सूतक का असर ग्रहण के कुछ घंटे बाद तक भी रह सकता है। मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

सूतक काल में वर्जित हैं ये काम-
सूतक काल में पूजा पाठ और खासकर मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियों को छूना वर्जित है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य शुरू करना अच्छा नहीं माना जाता। ग्रहण में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसी धारणा है कि उस वक्त की कुछ किरणें खतरनाक असर डाल सकती हैं। हालांकि यह ग्रहण रात में है इसलिए भारत में किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

ग्रहण पर करें ये काम-
ग्रहण के बाद गरीब असहायों को अन्न या अपनी राशि के अनुसार अन्य चीजें दान करना अच्छा माना जाता है। ग्रहण के दौरान अपने इष्टदेव के नाम का स्मरण कर सकते हैं।

ग्रहण का समय क्या है?
यह ग्रहण 15 फरवरी की रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 16 फरवरी की सुबह चार बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। यह ग्रहण रात में होने के कारण भारतीय उपमाद्वीप में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसका असर राशियों पर जरूर पड़ेगा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें