ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKetu Rashi Parivartan 23 September 2020 Know its Effect on zodiac Signs

केतु का राशि परिवर्तन 2020: इस दिन से केतु की बदल रही चाल, जानिए किन राशि वालों के लिए शुभ और अशुभ है यह राशि परिवर्तन

केतु का इस महीने राशि परिवर्तन होने जा रहा है। केतु 23 सितंबर 2020 (बुधवार) को सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर धनु राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। जिसके बाद केतु 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेगा।...

केतु का राशि परिवर्तन 2020: इस दिन से केतु की बदल रही चाल, जानिए किन राशि वालों के लिए शुभ और अशुभ है यह राशि परिवर्तन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 09 Sep 2020 06:29 AM
ऐप पर पढ़ें

केतु का इस महीने राशि परिवर्तन होने जा रहा है। केतु 23 सितंबर 2020 (बुधवार) को सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर धनु राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। जिसके बाद केतु 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेगा। केतु भी राहु की तरह वक्री चाल अवस्था में रहता है। केतु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेगा। जानिए आपकी राशि पर केतु के राशि परिवर्तन का कैसा पड़ेगा प्रभाव-

1. मेष-

मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। पिछले समय में हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। किसी तीर्थस्थल की भी यात्रा कर सकते हैं।

2. वृष-

धन संबंधी कार्यों में सावधान रहें। दिखावे से बचें। बचत पर ध्यान देना होगा। रिसर्च से जुड़े लोगों को किसी शोध में नई जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं।

3. मिथुन-

गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

जब आपको दिखने लगे ये संकेत, समझिए आपकी चमकने वाली है किस्मत!

4. कर्क-

कर्क राशि के जातकों के लिए केतु का राशि परिवर्तन अशुभ परिणाम दे सकता है। इस दौरान आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें।

5. सिंह- 

इस गोचर के दौरान संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। छात्रों के लिए उत्तम समय है। व्यापार में तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

6. कन्या-

इस राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन या भूमि की खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही करें। 

7. तुला-

भाई-बहनों से कलेश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।

8. वृश्चिक-

इस राशि के जातकों की परिस्थितियां उनके प्रतिकूल रहेंगी। मोह-माया से लगाव भंग हो सकता है। धर्म और वैराग्य की ओर झुकाव बढ़ेगा।

9. धनु-

इस राशि के गोचर से आपके सोचने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी। किसी अजनबी से अनबन हो सकती है।

10. मकर-

धन की हानि हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शुक्र का राशि परिवर्तन: शुक्र 27 सितंबर तक रहेंगे कर्क राशि में, जानें किन राशियों को होगा फायदा, किसे होगा नुकसान

11. कुंभ-

इस गोचर के दौरान आपकी आमदनी बढ़ सकती है। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। भाई-बहनों संग रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। धन संबंधी कार्यों के लिए यह गोचर शुभ है।

12. मीन-

इस राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें