केतु-राहु 3 राशियों की बढ़ाएंगे टेंशन, जीवन में खूब मचेगी हलचल
Ketu-Rahu Transit Horoscope : राहु और केतु मायावी ग्रह हैं, जो हमेशा उलटी चाल में गोचर करते हैं। 2025 तक राहु-केतु की चाल कुछ राशियों को कष्ट दे सकती है।

Ketu-Rahu Transit Horoscope : राहु और केतु को मायावी ग्रहों का दर्जा प्राप्त है, जो धीमी चाल में में गोचर करते हैं। पिछले साल अक्टूबर के महीने में केतु-राहु ने गोचर किया था। राहु मीन राशि में बैठे हुए हैं तो केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। ऐसे में राहु और केतु की चाल से कुछ राशियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब साल 2025 में कुंभ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं राहु और केतु की उलटी चाल से किन राशियों को अलर्ट रहने की जरूरत है-
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु और केतु का गोचर बहुत फायदेमंद नहीं रहने वाला है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।
कन्या राशि
राहु और केतु की चाल कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं मानी जा रही है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन-हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों आपके लिए राहु और केतु का गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।