ketu is going to transit in virgo the time of these 3 zodiac signs is like a nightmare Ketu Transit 2023: केतु करने वाले हैं कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशि वालों का समय किसी बुरे सपने जैसा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़ketu is going to transit in virgo the time of these 3 zodiac signs is like a nightmare

Ketu Transit 2023: केतु करने वाले हैं कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशि वालों का समय किसी बुरे सपने जैसा

सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं जिसका असर सामान्य जनमानस पर भी पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ते हैं।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 Aug 2023 05:50 AM
share Share
Follow Us on
Ketu Transit 2023: केतु करने वाले हैं कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशि वालों का समय किसी बुरे सपने जैसा

Ketu Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत बड़ी घटना माना गया है। सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं जिसका असर सामान्य जनमानस पर भी पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। इसी क्रम में अक्टूबर महीने में केतु ग्रह कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि केतु और राहु ग्रह हमेशा वक्री अवस्था में ही गोचर करते हैं। ऐसे तो इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशि के जातकों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इन 3 राशि के जातकों के बारे में विस्तार से।

वृषभ राशि
केतु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेम संबंधों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने के लिए शुभ समय नहीं है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत ना करें। हालांकि, इस दौरान बिजनेसमैन को लाभ होने के संकेत हैं।

सिंह राशि 
केतु के कन्या राशि में गोचर से सिंह राशि के जातकों की वाणी में कटुता आ सकती है। वाद–विवाद से बचें। परिवार में कलह संभव है। कोर्ट–कचहरी में हार मिल सकती है। गाड़ी सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इस समय सिंह राशि के जातकों को अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।

धनु राशि
केतु के कन्या राशि में इस परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। टीम में आपके साथी आपकी सहायता नहीं कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। आपको किसी को ऋण देने से बचना चाहिए। दूसरी ओर आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!