ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKarwa Chauth Moon Rise Timing 2019 What Time Will Be Chand Seen in Delhi Patna Lucknow Ranchi UP Bihar Jharkhand Rajasthan and other Cities in India Today

Karwa Chauth Moon Rise Timing 2019: जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद

Karwa Chauth Moon Rise Timing 2019: करवा चौथ पर व्रत रखने वाली हर सुहागिन महिला चांद का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार करती है। चांद देखने के बाद ही वह अपना व्रत तोड़ती है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक...

Karwa Chauth Moon Rise Timing 2019: जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 17 Oct 2019 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

Karwa Chauth Moon Rise Timing 2019: करवा चौथ पर व्रत रखने वाली हर सुहागिन महिला चांद का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार करती है। चांद देखने के बाद ही वह अपना व्रत तोड़ती है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में किया जाता है। महिलाएं पति के मंगल एवं दीघार्यु की कामना के लिए निर्जला रहकर इस व्रत को रखती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा माना जाता है। इस वर्ष करवा चौथ पर सत्तर साल बाद रोहिणी नक्षत्र और मंगल का विशेष संयोग बन रहा है। यह विशेष मंगलकारी है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा एवं पंडित केएन मिश्रा के अनुसार इस संयोग में पूजन का हजारों गुना फल मिलता है। 

पंडित सुरेंद्र ने बताया कि करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र होना अपने आप में अद्भुत संयोग है। चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कंडेय और सत्यभामा योग बन रहा है। यह योग चंद्रमा का उसकी  27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। यह योग भगवान श्री कृष्ण और सत्यभामा के मिलन के समय भी बना था। 

पूजन का मुहूर्त:- 05:50:03 से 06:58:47 बजे तक
अवधि 1 घंटा 8 मिनट
करवा चौथ पर चंद्रोदय रात (संपूर्ण भारत में) -  08:15:49
करवा चौथ का व्रत सुबह 6:21से रात 8:18 बजे तक।
व्रत की कुल अवधि: 13:56 मिनट। 
सरगी खाने का समय: सुबह 06 बजकर 21 मिनट से पहले। 
चतुर्थी का आरंभ: करवा चौथ के दिन सुबह 06 बजकर 48 मिनट से। 
चतुर्थी का समापन : 18 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर। 

Karwa chauth 2019: पढ़ें करवा चौथ की कथा

karwa chauth

यहां जानें किस शहर में कितने बजे निकलेगा चांद (Karva Chuth 2019 Moon Timing)

दिल्‍ली 
चांद निकलने का समय- 8:19 PM

उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड में चांद कब दिखेगा- 
- नोएडा/ग्रेटर नोएडा में चांद निकलने का समय- 8: 15 PM
- लखनऊ में चांद निकलने का समय- 8:08 PM
- वाराणसी में चांद निकलने का समय- 7:58 PM
- कानपुर में चांद निकलने का समय- 8: 09 PM
- गोरखपुर में चांद निकलने का समय- 8: 09 PM
- प्रयागरारज में चांद निकलने का समय- 8: 03 PM
-  बरेली में चांद निकलने का समय- 8:08 PM
- मेरठ में चांद निकलने का समय- 8:14 PM
- आगरा में चांद निकलने का समय - 8: 16 PM
- बहराइच में चांद निकलने का समय- 8: 00 PM
- फैजाबाद में चांद निकलने का समय- 7: 59 PM
- झांसी में चांद निकलने का समय- 8: 18 PM
-  देहरादून में चांद निकलने का समय- 8:10 PM

बिहार/झारखंड
- पटना में चांद निकलने का समय- 7:49 PM
- गया में चांद निकलने का समय- 7: 21 PM
-  मुजफ्फरपुर में चांद निकलने का समय- 7: 47 PM
- रांची में चांद निकलने का समय- 7:52 PM

Karwa chauth 2019: करवा चौथ पर 70 साल में दुर्लभ संयोग बन रहा, इतने घंटे है व्रत की समयाविधि

मध्‍य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ 
- भोपाल में चांद निकलने का समय- 8:25PM
- इंदौर में चांद निकलने का समय- 8:32 PM  
- रायपुर में चांद निकलने का समय: 8: 11 PM

राजस्‍थान 
-
 जयपुर में चांद निकलने का समय- 8:29 PM
- जोधपुर में चांद निकलने का समय- 8:38 PM
- अजमेर में चांद निकलने का समय- 8: 31 PM
-  कोटा में चांद निकलने का समय- 8: 28 PM
- अलवर में चांद निकलने का समय- 8: 21 PM
- बीकानेर में चांद निकलने का समय- 8: 33 PM

पंजाब/ हरियाणा/चंडीगढ़ 
-  चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय- 8:14 PM
- अमृतसर में चांद निकलने का समय- 8:20 PM
- गुरुग्राम में चांद निकलने का समय- 8:21 PM

महाराष्‍ट्र 
- मुंबई  में चांद निकलने का समय- 8:54 PM

गुजरात 
- अहमदाबाद में चांद निकलने का समय- 8:45 PM
- गांधीनगर में चांद निकलने का समय- 8:44 PM

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें