Karwa Chauth 2023: कब है करवा चौथ? सुहागिनें नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
हिंदू धर्म में करवा चौथ त्योहार का बड़ा महत्व है। हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

Karwa Chauth 2023: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। करवा चौथ का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ त्योहार का सालभर इंतजार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रदेव के दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं। चलिए साल 2023 करवा चौथ की तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय जानते हैं।
साल 2023 में करवा चौथ कब है?
इस साल कार्तिक पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगी और 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार 1 नवंबर को करवा चौथ मनाया जाएगा।
पुजा का शुभ समय: करवा चौथ पूजन का शुभ समय 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। वहीं चंद्रोदय का समय रात को लगभग 8 बजकर 26 मिनट पर रहेगा।
करवा चौथ का महत्व: करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं सुहाग के लंबी आयु की कामना करती हैं। व्रत की शुरुआत सास से द्वारा दी गई सरगी खाकर करती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। इस शुभ दिन पर करवा चौथ की पूजा के दौरान व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए और रात में चंद्रदेव को जल अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथों से पानी पीती हैं। करवा चौथ के दिन करवा माता,चंद्रदेव, गणेशजी, मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
