ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKarwa Chauth 2021 Vrat Niyam Worship is considered incomplete without these rules of Karwa Chauth fasting know here Astrology in Hindi

Karwa Chauth 2021 Vrat Niyam: करवा चौथ व्रत के इन नियमों के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानिए यहां

करवा चौथ व्रत सुहागिनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करके रात को चंद्रदर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत...

Karwa Chauth 2021 Vrat Niyam: करवा चौथ व्रत के इन नियमों के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानिए यहां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 24 Oct 2021 01:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

करवा चौथ व्रत सुहागिनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करके रात को चंद्रदर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत आज यानी 24 अक्टूबर, रविवार को है। खास बात यह है कि इस साल करवा चौथ व्रत रोहिणी नक्षत्र में है। करवा चौथ व्रत के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। जानिए-

सबसे पहले जान लें ये बात-

करवा चौथ व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाता है। अगर आपके यहां सरगी का रिवाज है तो सूर्योदय से पहले सरगी खा लें। करवा चौथ के दिन महिलाओं को पीले या लाल रंग के वस्त्र ही पहनने चाहिए। इस दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है।

 जानें आज यूपी, बिहार , राजस्थान , मध्य प्रदेश, दिल्ली में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद

अगर स्वास्थ्य संबंधी हैं दिक्कतें-

करवा चौथ व्रत निर्जला किया जाता है। अगर आपको सेहत संबंधी परेशानी है तो करवा चौथ की कहानी सुनने के बाद जल ग्रहण कर सकती हैं। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियों को सोलह श्रृंगार करना चाहिए।

कथा सुनते समय साथ में रखें ये चीज-

करवा चौथ व्रत की कथा सुनते समय साबूत अनाज और मीठा साथ में रखना चाहिए। करवा चौथ पूजा में मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस दिन मिट्टी के करवे से ही करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए।

आज करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए चंद्र दर्शन का समय

अर्घ्य की परंपरा-

करवा चौथ व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा होता है। करवा चौथ व्रत पूरा होने के बाद पति का चेहरा देखना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। मान्यता है कि करवा चौथ पूजा में किसी भी गलती के लिए करवा चौथ माता से क्षमा याचना करनी चाहिए। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती हैं और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें