ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKarwa Chauth 2021 This special coincidence is being made on Karwa Chauth this year know the date and auspicious time Astrology in Hindi

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इस साल बन रहा ये खास संयोग, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर को है। इस...

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इस साल बन रहा ये खास संयोग, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 01 Oct 2021 10:00 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर को है। इस दिन व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा दर्शन के बाद व्रत पारण करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

करवा चौथ 2021 शुभ मुहूर्त-

24 अक्टूबर 2021, रविवार को सुबह 03 बजकर 01 मिनट से चतुर्थी तिथि शुरू होगी, जो कि 25 अक्टूबर 2021 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दौरान करवा चौथ का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। 

करवा चौथ पर बन रहा विशेष संयोग-

इस साल करवा चौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। मान्यता है कि इस नक्षत्र में व्रत रखना शुभ होता है। 24 अक्टूबर को रात 08 बजकर 07 मिनट पर चंद्र दर्शन हो सकते हैं। इसके बाद व्रती महिलाएं व्रत खोलेगी।

करवा चौथ पूजा- विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
स्नान करने के बाद मंदिर की साफ- सफाई कर ज्योत जलाएं।
देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना करें।
निर्जला व्रत का संकल्प लें।
इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है।
सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है।
चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें।
इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें