ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologykarwa chauth 2021 date time puja vidhi importance significance samagri full list chand moon rise time Astrology in Hindi

Karwa Chauth 2021 : कब है करवा चौथ? यहां देखें डेट, पूजा- सामग्री की लिस्ट और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2021 : करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर...

Karwa Chauth 2021 : कब है करवा चौथ? यहां देखें डेट, पूजा- सामग्री की लिस्ट और चांद निकलने का समय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 25 Aug 2021 09:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Karwa Chauth 2021 : करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पावन व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पती की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत होता है। इस व्रत में पानी का सेवन भी नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ 2021 डेट, पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट और चांद निकलने का समय...

करवा चौथ 2021 डेट-

  • इस साल करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर 2021, रविवार को रखा जाएगा।

कल से चमकेगा सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि का भाग्य, 27 दिनों तक होगा लाभ ही लाभ

करवा चौथ व्रत पूजा सामग्री लिस्ट- 

चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प,  कच्चा दूध, शक्कर,  शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी,  बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन,  दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, जल का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा (दान) के लिए पैसे आदि।

करवा चौथ पूजा का समय-

  • 24 अक्टूबर शाम 5:43 बजे से शाम 6:59 तक। 

Shree Krishna Janmashtami 2021 : ठा. बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू

चांद निकलने का समय-

  • चांद रात्रि 8 बजकर 7 मिनट पर निकलेगा। अलग- अलग शहरों में चांद निकलने के समय में बदलाव हो सकता है। 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें