ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKarwa Chauth 2020 complete your karwa chauth vrat with these food items

Karwa Chauth 2020 : इन पांच चीजों से खोल सकते हैं करवा चौथ का व्रत, मिलेंगे शुभ संकेत

करवाचौथ व्रत के दौरान पूजन विधि और नियमों का ध्यान रखने के साथ आपको व्रत खोलते समय किन चीजों का सेवन करना है, इस बात का ख्याल भी रखना है।  पूरे दिन बिना अन्न और जल के बाद जब शाम को व्रत खुलने के...

Karwa Chauth 2020 : इन पांच चीजों से खोल सकते हैं करवा चौथ का व्रत, मिलेंगे शुभ संकेत
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Wed, 04 Nov 2020 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

करवाचौथ व्रत के दौरान पूजन विधि और नियमों का ध्यान रखने के साथ आपको व्रत खोलते समय किन चीजों का सेवन करना है, इस बात का ख्याल भी रखना है।  पूरे दिन बिना अन्न और जल के बाद जब शाम को व्रत खुलने के समय आप नीचे बताई गई चीजों के साथ व्रत की शुरुआत कर सकती हैं।  इन चीजों को धार्मिक दृष्टि से न सिर्फ अच्छा माना गया है बल्कि इससे आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।  आइए, जानते हैं किन चीजों से खोलें अपना व्रत-

 
पानी के साथ मिठाई  
वक्त खुलने पर सिर्फ पानी न पिएं। आप शुरुआत पानी से कर सकती हैं, लेकिन थोड़ा पानी पीने के बाद आप मीठा जरुर खाएं क्योंकि पूरे दिन कुछ न खाने की वजह से शुगर लेवल बहुत घट जाता है।  यह आपको ज्यादा हैवी भी नहीं लगेगा।

 
फल या फ्रूट जूस 
आप पानी से व्रत खोलने के बाद कोई भी हैवी फूड न खाएं।  आप एक घूंट पानी पीकर अपना व्रत खोलने के बाद कोई फल खा सकती हैं या फ्रूट जूस पी सकती हैं।


सूप पिएं 
आप कोई मसालेदार खाना खाने की बजाय सूप पी सकते हैं।  इससे आपको भारीपन भी नहीं लगेगा और शरीर में लिक्विड की पूर्ति हो सकती है।

 
ड्राई फ्रूट 
आप पानी पीने के बाद कुछ ड्राई फ्रूट काजू, किशमिश, अंजीर, चिरौंजी भी ले सकती हैं।  याद रखें आप बादाम एक-दो से ज्यादा न खाएं।  


दाल या खिचड़ी 
पीली चीजों को शास्त्रों में शुभ माना गया है इसलिए आप दाल या खिचड़ी से भी व्रत खोल सकती हैं।  ये आपके हाजमे के लिए भी शुभ हैं।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें