ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologykartik purnima Today worshiping Lord Vishnu to got eternal virtue

Kartik Purnima: आज भगवान विष्णु की पूजा करने से होती है अनन्त पुण्य फल की प्राप्ति

कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को है। इसी दिन गुरु नानक जयन्ती भी है।इस दिन भगवान विष्णु का व्रत, दान व पूजन का विधान है। कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान एवं तीर्थ स्थान पर स्नान दान का बड़ा महत्व है।...

Kartik Purnima: आज भगवान विष्णु की पूजा करने से होती है अनन्त पुण्य फल की प्राप्ति
संवाददाता,लखनऊ | Tue, 12 Nov 2019 09:58 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को है। इसी दिन गुरु नानक जयन्ती भी है।इस दिन भगवान विष्णु का व्रत, दान व पूजन का विधान है। कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान एवं तीर्थ स्थान पर स्नान दान का बड़ा महत्व है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और गंगा स्नान कर दान करने से अनन्त पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

पौराणिक महत्व: स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु का प्रथम मत्स्यावतार हुआ था। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोनपुर में गंगा गंडकी के संगम पर गज और ग्राह का युद्ध हुआ था। गज की करुणामई पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने ग्राह का संहार कर भक्त की रक्षा की थी। यही नहीं, भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही त्रिपुरासुर का वध किया था।

Kartik purnima 2019: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसलिए मनाते हैं देव दीपावली, यह है देव दीपावली शुभ मुहूर्त

इसकी खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीपक जलाए थे। इसीलिए इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। इस दिन घर में दीपक जलाने से पुण्य मिलता है, और जीवन में ऊर्जा का संचार भी होता है। लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें