ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKartik Purnima 2020 Tulsi Puja is also held on Kartik Purnima

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसलिए होती है तुलसी पूजा

कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।  इस दिन सत्यनारायण औऱ मां लक्ष्मी पूजा की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को मनाई...

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसलिए होती है तुलसी पूजा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 27 Nov 2020 09:49 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।  इस दिन सत्यनारायण औऱ मां लक्ष्मी पूजा की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 29 नवंबर को दोपहर 12:47 बजे से लग जाएगी और 30 नवंबर को दोपहर 2:59 बजे तक रहेगी। इस दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। दरअसल कार्तिक मास की एकादशी के दिन तुलसी का भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप के साथ विवाह हुआ था , वहीं कहा जाता है कि पूर्णिमा तिथि के दिन तुलसी का बैकुंठ धाम में आगमन हुआ था।

इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा का खास महत्व है। यह भी कहा जाता है कि इसी दिन तुलसी का पृथ्वी पर आगमन भी हुआ था। इस दिन श्रीहरि की पूजा में तुलसी अर्पित करना लाभदायक होता है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना और भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी सदा के लिए प्रसन्न हो जाती है।

कार्तिक मास आरोग्य प्रदान करने वाला, रोगविनाशक, सद्बुद्धि प्रदान करने वाला तथा मां लक्ष्मी की साधना के लिए सर्वोत्तम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें