Kartik Purnima 2020: हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा का पर्व सोमवार (30 नवंबर 2020 ) को अगर भरण और रोहिणी नक्षत्र में स्नान-दान के साथ मनाया जाएगा। बता दें, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शास्त्रों की मानें तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से व्यक्ति को कई गुना लाभ प्राप्त होता है। कहा जाता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान जरूर करना चाहिए। यदि आपके मन में भी कोई इच्छा है जिसे आप पूरा करना चाहते हैं तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये पांच उपाय।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये पांच उपाय-
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान करके सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। इस जल में चावल और एक लाल पुष्प भी डाल दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को कई गुना लाभ मिलता है।
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल मिलता है।
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं। साथ ही
गौ, अश्व और घी आदि का दान करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है और व्यक्ति को अपनी आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर पर सत्यनारायण की कथा करवाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को खीर और हलवे का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और व्यक्ति का जीवन सुखमय रहता है।
-कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देने चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होकर कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।
नोट- इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक आस्थाओं और मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है।