ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKartik Purnima 2020 Kartik Purnima 2020 is celebrated in sarvartha siddhi and vardhaman yoga avoid doing these things on kartik purnima to please goddess laxmi and god vishnu

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा का उत्सव इस बार 30 नवंबर सोमवार को मनाया जा रहा है। इस खास दिन स्नान के साथ दान का भी बहुत अधिक महत्व माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और...

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 29 Nov 2020 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा का उत्सव इस बार 30 नवंबर सोमवार को मनाया जा रहा है। इस खास दिन स्नान के साथ दान का भी बहुत अधिक महत्व माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि नामक योग और वर्धमान योग लग रह है जो सभी बुरे नक्षत्रों को दूर करता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ खास नियमों का पालन किया जाता है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये नियम। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये काम-
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करके देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जाता है। 
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चावल दान देने ले कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण बांधकर घर के सामने रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन महादेव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर अर्पित करें। इसके बाद 108 बार ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें। साथ ही 5 दीपक शिव परिवार के नाम के चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम-
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन लहसुन, प्याज, मांस, अंडा आदि जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। मान्यता है कि इस दिन बनाए गए संबंध से चंद्रमा का दुष्प्रभाव व्यक्ति को व्यथित करता है।
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूलकर भी घर का माहौल वाद-विवाद से खराब नहीं करना चाहिए।
-कार्तिक पूर्णिमा के दिन मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन घर आए किसी जरूरतमंद का अपमान भूकर भी न करें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया गया दान का फल हजारों यज्ञों के समान फल देता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें