ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologykartik purnima 2018 ganga snaan date and significance

Kartik Purnima 2018 आज: जानें कब है कार्तिक पूर्णिमा और क्या है इसका महत्व

kartik purnima 2018: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। इसे त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी का स्नान, दीपदान, भगवान की...

Kartik Purnima 2018 आज: जानें कब है कार्तिक पूर्णिमा और क्या है इसका महत्व
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीFri, 23 Nov 2018 07:34 AM
ऐप पर पढ़ें

kartik purnima 2018: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। इसे त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी का स्नान, दीपदान, भगवान की पूजा, आरती, हवन और दान का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पूरे साल जितना गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 23 नवंबर शुक्रवार यानी आज है।

क्या है इस पूर्णिमा का महत्व

कहा जाता है कि इस पूर्णिमा तिथि पर ही भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसलिए इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन चंद्रोदय के समय शिव जी और कृतिकाओं की पूजा करने से भगवान शंकर जल्द प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही इस दिन दीप दान का विशेष महत्व है। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही संध्या काल में भगवान विष्णु का मत्स्यावतार हुआ था। इसलिए इस दिन विष्णु जी की पूजा भी की जाती है। इस दिन गंगा स्नान के बाद दीप दान का पुण्य फल दस यज्ञों के बराबर होता है।

गंगा स्नान के बाद जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। इस दिन मौसमी फल, उड़द दाल, चावल आदि का दान शुभ होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Dev uthani 2018: कल से होगी मांगलिक कार्यों की शुरुआत, जानें देवउठनी एकादशी का महत्व

देवउठनी एकादशी 2018 कल: इसलिए होती है शालीग्राम और तुलसी की शादी, पढ़ें ये कथा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें