ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyKartik Month start from today Do tulsi Puja and read aaj ka panchang

आज से कार्तिक का महीना शुरू, इस महीनें करें तुलसी पूजा, पढ़ें आज का पंचांग

शरद पूर्णिमा से कार्तिक महीने की शुरुआत हो गई है। ये पूरा महीना भगवान विष्णु को समर्पित है।  हिन्दू पंचांग के हिसाब से ये महीना शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। हिन्दू धर्म...

आज से कार्तिक का महीना शुरू, इस महीनें करें तुलसी पूजा, पढ़ें आज का पंचांग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 14 Oct 2019 07:09 AM
ऐप पर पढ़ें

शरद पूर्णिमा से कार्तिक महीने की शुरुआत हो गई है। ये पूरा महीना भगवान विष्णु को समर्पित है।  हिन्दू पंचांग के हिसाब से ये महीना शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। हिन्दू धर्म में कार्तिक के महीने का बहुत महत्व होता है। कार्तिक महीने में तुलसी पूजन का महत्व और बढ़ जाता है।

पंचक  समाप्त प्रात: 10.20 बजे। कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रारंभ। तुलसीपत्र से विष्णु पूजा। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। शरद ऋतु। प्रात: 7.30 से 9 बजे तक राहुकालम् । 
14 अक्तूबर, सोमवार,  22 आश्विन (सौर) शक 1941, 29 आश्विन मास प्रविष्टे 2076, 14, सफर सन् हिजरी 1441, कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा रात्रि 4.21 बजे तक उपरांत द्वितीया, रेवती नक्षत्र प्रात: 10.20 बजे तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र, हर्षण योग रात्रि 4.58 बजे तक पश्चात् वज्र योग , बालव करण, चंद्रमा प्रात: 10.20 बजे तक मीन राशि में उपरांत मेष राशि में। 

   पं. वेणीमाधव गोस्वामी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें