सनातन धर्म में कार्तिक मास को बेहद पवित्र माना गया है। कहते हैं कि इस माह में भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। आज गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा और खास उपाय करने से उनका साथ हमेशा बना रहता है। जानिए गुरुवार के कुछ उपाय-
1. गुरुवार को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में घर को साफ करने के बाद चावल के लेप से रंगोली सजाएं और मां लक्ष्मी के चरण जरुर बनाएं।
2. महालक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा सुबह और शाम को दीपदान करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
3. हर गुरुवार को तुलसी के पौधे को दूध चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है।
4. गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और बृहस्पति देव की कथा पढ़नी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
5. गुरुवार के दिन बृहस्पति देव व केले के वृक्ष की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से अगर विवाह संबंधी अड़चनें खत्म हो जाती हैं।
इस साल धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर तिथि का फंस रहा पेंच, जानें लें यहां सही तारीख
6. कुंडली में गुरु की स्थिति ठीक न होने पर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में केसर और चने का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शिक्षा, नौकरी संबंधी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
7. मान्यता है कि भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन हल्दी की माला पहनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)