kajari teej arti Kajari Teej: आज कजरी तीज पर करें मां पार्वती की आरती, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य , एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan

Kajari Teej: आज कजरी तीज पर करें मां पार्वती की आरती, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

आज 2 सितंबर के दिन कजरी तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है। कजरी तीज की पूजा और कथा-पाठ के समापन के बाद पूरी श्रद्धा के साथ माता पार्वती की आरती करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 2 Sep 2023 09:11 PM
share Share
Follow Us on
Kajari Teej: आज कजरी तीज पर करें मां पार्वती की आरती, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

Kajari Teej: कजरी तीज के पावन पर्व पर माता पार्वती और भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना की जाती है। आज 2 सितंबर के दिन कजरी तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है, जो सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। अपने पति की लंबी आयु के लिए कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत और कजरी तीज की कथा का पाठ करती हैं। वहीं, आज के दिन माता पार्वती की आरती करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसलिए कजरी तीज की पूजा और कथा-पाठ के समापन के बाद पूरी श्रद्धा के साथ माता पार्वती की आरती करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

कजरी तीज- पार्वती माता की आरती

जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
अरिकुल पद्मा विनाशिनी जय सेवक त्राता

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधू जहां गावत नृत्य कर ताथा।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सतयुग शील सुन्दर नाम सती कहलाता
हिमाचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

शुम्भ निशुम्भ विदारे हिमाचल स्याता
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!