ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyjupiter transit of sagittarius on 29th know how it will affect your zodiac signs

राशि परिवर्तन: आज धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं बृहस्पति, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

बृहस्पति ग्रह धनु राशि में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 29 मार्च 2019 को देवगुरु बृहस्पति, वृश्चिक राशि को छोड़कर कुछ समय के लिए धनु राशि में जा रहा है। धनु राशि में देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल तक...

राशि परिवर्तन: आज धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं बृहस्पति, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीFri, 29 Mar 2019 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बृहस्पति ग्रह धनु राशि में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 29 मार्च 2019 को देवगुरु बृहस्पति, वृश्चिक राशि को छोड़कर कुछ समय के लिए धनु राशि में जा रहा है। धनु राशि में देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल तक रहेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों में पड़ेगा।

मेष राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर से धनवृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बंधु-बांधवों से लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृष राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर से भय का सामना करना पड़ेगा। राज्य की ओर से कष्ट होगा। आजीविका पर संकट आएगा। व्यवसाय में हानि होगी। भारी आर्थिक हानि के योग हैं। पेट संबंधी रोग के कारण शारीरिक कष्ट होगा।

मिथुन राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। चोरी के कारण आर्थिक नुकसान होगा। संबंधियों व पुत्र से विवाद होगा। मानसिक अवसाद व चिंता रहेगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। अविवेकपूर्ण निर्णयों के कारण हानि होगी।

कर्क राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार पेट रोग के कारण कष्ट हो सकता है। पुत्र से मतभेद व विवाद होगा। धन की कमी महसूस होगी। बौद्धिक कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। मन अशांत रहेगा।

सिंह राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। घर में मांगलिक उत्सव होगा। पुत्र सुख प्राप्त होगा। लॉटरी इत्यादि से लाभ होगा।

कन्या राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार धनहानि होगी। मन अशांत रहेगा। प्रवास के योग बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में असफलता प्राप्त होगी। राज्य की ओर से दंड प्राप्ति के योग हैं।

तुला राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार शारीरिक कष्ट होगा। संबंधियों से विवाद होगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आर्थिक हानि होगी। व्यवसाय में हानि होगी। यात्रा निष्फल रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार कुटुम्ब सुख में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा। मांगलिक प्रसंग जैसे विवाह व पुत्र का जन्म होगा। चल संपत्ति से लाभ होगा। शत्रु पराजित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार राजभय के कारण मानसिक अशांति रहेगी। मानहानि होगी। आर्थिक नुकसान होगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। अत्यधिक व्यय होगा।

मकर राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार संतान से, विशेषकर पुत्र से कष्ट होगा। व्यर्थ धनहानि होगी। शारीरिक पीड़ा होगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। कलंक लगने के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होगी।

कुंभ राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराभव होगा। विवाह व पुत्र जन्म के कारण सुख प्राप्त होगा। संतान व राज्याधिकारियों से लाभ होगा।

मीन राशि वाले जातकों को गुरु के गोचर अनुसार धनहानि व मानहानि होगी। पुत्र से कष्ट होगा। पेट रोग के कारण कष्ट होगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। परिश्रम का अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें