साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान , खूब होगा धन- लाभ

डॉ जेएन पांडे, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Guru Vakri 2023 Auspicious Result: दिसंबर महीने में गुरु मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका असर मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा और इन्हें जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान , खूब होगा धन- लाभ

Jupiter Retrograde December 2023 : दिसबंर महीने में गुरु वक्री होने जा रहे हैं। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को मेष राशि में गुरु वक्री चाल चलेंगे। गुरु के मार्गी होने से मेष से लेकर मीन राशि तक 12 राशियां भी प्रभावित होंगी और इन राशि के व्यक्तियों को जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।  वृहस्पति देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। वृहस्पति देव को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। वृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशि वालों को साल 2024 शुभ फल मिलेंगे-

मेष राशि- धन लाभ होगा। जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि- नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।लेन- देन के लिए समय शुभ है।

मिथुन राशि-  इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि- इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। खर्च पर कंट्रोल रखें। घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Arti Tripathi

लेखक के बारे में

Arti Tripathi
आरती त्रिपाठी लाइव हिन्दुस्तान की कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह धर्म और करियर से जुड़ी खबरें देखती हैं। आरती उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा शहर की रहने वाली हैं। आरती ने भारतीय जनसंचार संस्थान से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और उन्हें इस संस्थान में आई.आई.एम.सी. पुरस्कार भी सम्मानित किया गया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी छात्रा रही हैं। अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है और पिछले 2 वर्षों से इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म-करियर के अलावा मनोरंजन, लाइफस्टाइल,फैशन, ट्रेंडिंग टीम का हिस्सा रहीं हैं। और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!