Jupiter Transit 2023 Guru Vakri: आज गुरु चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की होगी ऐश ही ऐश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan

Guru Vakri: आज गुरु चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की होगी ऐश ही ऐश

Guru Vakri: 4 सितंबर के दिन गुरु अपनी चाल बदलने वाले हैं। गुरु मेष राशि में विराजमान हैं, जो 4 सितंबर के दिन इसी राशि में वक्री होंगे और 31 दिसंबर तक इसी अवस्था में बने रहेंगे।

Shrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 4 Sep 2023 03:50 PM
share Share
Follow Us on
Guru Vakri: आज गुरु चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की होगी ऐश ही ऐश

Jupiter Transit: ग्रहों की बदलती चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ सकता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, समय-समय पर ग्रह गोचर करते रहते हैं, जिनके शुभ और अशुभ दोनों परिणाम राशियों पर पड़ते हैं। वहीं, इस साल सितंबर के महीने में कई ग्रह गोचर करने वाले हैं। 4 सितंबर के दिन गुरु अपनी चाल बदलने वाले हैं। ठीक दो दिनों के बाद मेष राशि में गुरु उल्टी चल चलेंगे। इस वक्त गुरु मेष राशि में विराजमान हैं, जो 4 सितंबर के दिन इसी राशि में वक्री होंगे। गुरु की वक्री अवस्था 31 दिसंबर तक बनी रहेगी। गुरु की वक्री चाल से कुछ राशियों का भाग्य चमक जाएगा। 

मेष राशि
4 सितंबर के दिन मेष राशि में गुरु की उल्टी चाल इस राशि के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। सालों से रुका हुआ काम बनने लगेगा। आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। वहीं, सेहत का ख्याल रखें और हाइड्रेटेड रहें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु की उल्टी चाल बेहद लाभकारी मानी जा रही है। यह समय व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस समय भूमि या भवन में निवेश करना लाभदायक रहेगा। गुरु की उल्टी चाल से इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थितियां मजबूत होंगी।

मिथुन राशि
गुरु की उल्टी चाल मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ मानी जा रही है। विवाह में आ रही कठिनाइयां दूर होगी। आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। घर के सदस्य और दोस्तों संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, लव लाइफ में पार्टनर का साथ मिलेगा।

सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु की वक्री चाल फायदेमंद मान जा रही है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होने की संभावना है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। शादी शुदा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, करियर में आ रही दिक्कतें भी खत्म होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।