ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyJupiter Transit 2019 Impact on Various Zodiac Signs Date and Time

आज हुआ बड़ा ग्रह परिवर्तन, जानें इस बदलाव का किस राशि पर पड़ेगा क्या असर

देवगुरु बृहस्पति ने लगभग 12 वर्षों बाद फिर से आज सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर अपनी राशि धनु में प्रवेश कर लिया। बृहस्पति 29 मार्च की रात्रि तक धनु राशि में रहेंगे। धनु राशि में पहले से ही विराजमान केतु और...

आज हुआ बड़ा ग्रह परिवर्तन, जानें इस बदलाव का किस राशि पर पड़ेगा क्या असर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 05 Nov 2019 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

देवगुरु बृहस्पति ने लगभग 12 वर्षों बाद फिर से आज सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर अपनी राशि धनु में प्रवेश कर लिया। बृहस्पति 29 मार्च की रात्रि तक धनु राशि में रहेंगे। धनु राशि में पहले से ही विराजमान केतु और शनि के कारण बृहस्पति गुरुचांडाल योग भी बना रहे हैं, जिससे कई तरह की समस्याओं से जूझना होगा। गुरु के धनु राशि में जाने से महिलाओं को ज्यादा संघर्ष करना होगा। कर्क, धनु और मीन राशि में गुरु सर्वाधिक शक्तिशाली होते हैं।

आइए, जानते हैं कि बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश विभिन्न राशियों को किस तरह का फल प्रदान करेगा:

मेष- भाग्य में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन रमेगा। रुकी हुई पदोन्नति मिल सकती है।

वृष- यात्राओं में कम लाभ से तनाव। निवेश गलत जगह हो सकता है। संपत्ति विवाद में हानि और परिजनों से विवाद की आशंका।

मिथुन- विदेश यात्रा संभव। वैवाहिक सुख में वृद्धि के साथ-साथ धन प्राप्त होगा। संतान सुख बढ़ेगा। पदोन्नति की संभावना है।

कर्क- शत्रुओं से कष्ट मिल सकता है। नौकरी छूटने का भय रहेगा और रोग हो सकते हैं।

सिंह- शुभ फलों में वृद्धि होगी। संतान सुख मिलेगा। राजकृपा प्राप्त होगी। उच्च-शिक्षा में प्रगति होगी। विवाह हो सकता है।

कन्या- रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है। वाहन-मकान को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला- स्थान परिवर्तन और निकट संबधियों से वियोग संभव। सेहत को लेकर चिंता। धन-संबंधी विवाद हो सकता है।

वृश्चिक- धन प्राप्त होगा। विद्वतापूर्ण वाणी से कार्य में सफलता संभव। परिवार का सुख मिलेगा। पदोन्नति की संभावना है।

धनु- देश या अपने स्थान से बाहर जाना हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है। निकट संबंधियों से मनमुटाव, शत्रुता की आशंका।

मकर- धन खोने या डूबने का भय रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। खर्चा बढ़ सकता है। गलत निर्णय हो सकते हैं।

कुंभ- संतान सुख में वृद्धि संभव। पदोन्नति मिल सकती है। पुरस्कार मिल सकता है। रुका हुआ कार्य हो सकता है।

मीन- आजीविका की समस्या हो सकती है। धन की कमी से तनाव हो सकता है। सम्मान में कमी की आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें