ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyjupiter retrograde 2021 devguru brihaspati ulti chaal vakri predictions horoscope rashifal effects on zodiac signs ganga dussehra 2021

आज से देवगुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, सभी राशियां होंगी प्रभावित, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

20 जून, 2021 से देवगुरु बृहस्पति की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। इस दिन गुरु कुंभ राशि में वक्री हो रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति के वक्री होने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है। 20 जून को...

आज से देवगुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, सभी राशियां होंगी प्रभावित, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 20 Jun 2021 05:32 AM
ऐप पर पढ़ें

20 जून, 2021 से देवगुरु बृहस्पति की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। इस दिन गुरु कुंभ राशि में वक्री हो रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति के वक्री होने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है। 20 जून को ही गंगा दशहरा का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति की उल्टी चाल से कैसा रहेगा आपका हाल...

 

मेष राशि

  • कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
  • धन- हानि हो सकती है। 
  • इस दौरान धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृष राशि

  • इस दौरान किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • इस समय नया कार्य शुरू न करें।
  • व्यापार के लिए समय शुभ रह सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

कंजूस होते हैं ये राशि वाले, नहीं करते हैं पैसा खर्च

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के लिए गुरु का राशि परिवर्तन मिले- जुले परिणाम लेकर आ रहा है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय थोड़ा कठिन रह सकता है।
  • यह समय धैर्य रख काम करने का है।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को इस समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • धन- लाभ हो सकता है, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में हर किसी भी भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
  • लेन- देन न करें।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

Chanakya Niti : शादी से पहले जीवनसाथी के बारे में इन बातों को जान लें, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातक इस समय अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। 
  • मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • लेन- देन न करें। 
  • ये समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।
  • इस समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • वाद- विवाद से दूर रहने का समय है।
  • सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

खर्चीले होते हैं ये राशि वाले, चाहकर भी नहीं बचा पाते हैं पैसा

धनु राशि

  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • धन- लाभ हो सकता है।
  • इस समय जीवन में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • इस समय धैर्य से काम लें।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

  • बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

शुक्र के साथ शनि ग्रह रखते हैं मित्रता का भाव, जानें किन राशियों पर रहते हैं मेहरबान

मीन राशि

  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें