गुरु देव 17 जनवरी यानी आज शाम 5 बजकर 52 मिनट पर मकर राशि में अस्त होंगे। 14 फरवरी तक गुरु इसी स्थिति में रहेंगे। गुरु से पहले शनि देव मकर राशि में अस्त हो चुके हैं। गुरु के अस्त होने से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे। गुरु अस्त का कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव भी डालेगा। कई राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान या अच्छे कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए गुरु का अस्त होना आपके जीवन पर डालेगा कैसा प्रभाव-
1. मेष- मेष राशि वालों को गुरु अस्त के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा सावधान रहें। आर्थिक मामलों या लेन-देन में सावधानी बरतना लाभकारी सिद्ध होगा।
2. वृष- वृष राशि के जातकों के लिए गुरु अस्त से आमदनी में मुश्किलें आ सकती हैं। कारोबार और नौकरी-पेशा में भी संयम से काम की जरुरत है। किसी बड़ी खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो उसे टाल दें।
3. मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए गुरु अस्त के दौरान बेवजह खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी आर्थिक फैसला सेने से बचना चाहिए। निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो फरवरी के बाद फैसला लें।
4. कर्क- गुरु अस्त होने से कर्क राशि वालों के खर्च बढ़ जाएंगे। बेवजह खर्च से बचें। आमदनी अच्छी होने से खर्च का भार ज्यादा नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।
5. सिंह- गुरु अस्त से आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आमदनी के नए साधन बन सकते हैं। बिजनेस में अभी किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। अगर कुछ नया करना चाह रहे हैं तो फरवरी के बाद ही सोंचे।
6. कन्या- आपको सफलता पाने में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी से धन वापस लेना है तो उसमें देरी हो सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में फोकस करना होगा।
7. तुला- गुरु अस्त के दौरान आर्थिक योजना बनाते समय दोबारा विचार कर लेना चाहिए। कार्य की गति धीमी हो सकती है। प्लानिंग से किए काम में आप दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। बेवजह खर्चों से बचें।
8. वृश्चिक- करियर और व्यवसाय वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। बिजनेस और करियर में अच्छी वृद्धि हो सकती है। गुरु अस्त का अस्त होना आपके लिए शुभ फलकारी साबित होगा।
9. धनु- आपको गुरु अस्त के दौरान सावधान रहने की जरुरत है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
10. मकर- मकर राशि वालों को गुरु अस्त का मिलाजुला फल मिलेगा। इस दौरान आपको मन विचलि रहेगा। आपके फैसले गलत साबित हो सकते हैं इसलिए अनुभवी से सलाह लें। सरकारी या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा।
11. कुंभ- आपके बेवजह खर्च बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में शंका रह सकती है। मकान, वाहन या प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें। शुभ कार्यों में धन खर्च हो सकता है।
12. मीन- गुरु अस्त से मीन राशि वाले आलस्य महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। छात्रों का मन भटकेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें।