ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyjune 2021 monthly horoscope masik rashifal predictions effects on zodiac signs ariestaurusgeminicancerleovirgolibrascorpiosagittariuscapricornaquariusandpisces

जून के महीने में ये राशि वाले रहें थोड़ा संभलकर, रखना होगा अपना विशेष ध्यान

जून का महीना शुरू हो गया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार जून के महीने में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। जून का महीना कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। आज...

जून के महीने में ये राशि वाले रहें थोड़ा संभलकर, रखना होगा अपना विशेष ध्यान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 01 Jun 2021 01:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जून का महीना शुरू हो गया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार जून के महीने में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। जून का महीना कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। आज इस लेख के माध्यम  से हम आपको बताएंगे जून के महीने में किन राशियों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इन राशियों के लोगों को इस माह में अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं जून के महीने में किन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी...

वृष राशि

  • वृष राशि के जातकों को इस माह में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • व्यापार में नुकसान होने की संभावना है।
  • इस समय धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि

  • इस समय मिथुन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
  • कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
  • वाद- विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।
  • कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से तनाव हो सकता है।
  • व्यापार में लाभ होने की संभावना कम ही है।
  • सेहत का ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए ये महीना शुभ नहीं कहा जा सकता है। 
  • दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • जीवनसाथी के समय बिताएं।
  • इस समय धन- हानि हो सकती है। 
  • लेन- देन न करें।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों को इस माह में धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस समय धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • किसी भी कार्य को करने से पहले परिवार के सदस्यों से राय ले लें।
  • जीवनसाथी के समय व्यतीत करें, अन्यथा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्वास्थ्य संबधित समस्याएं हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को इस माह में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। 
  • धन का अधिक खर्च न करें।
  • निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • वाद -विवाद से दूर रहने से आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
  • प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए ये महीना शुभ नहीं रहने वाला है।
  • स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • इस दौरान अपना विशेष ध्यान रखें।
  • धन- हानि हो सकती है। 
  • लेन- देन से बचने का प्रयास करें।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों को इस माह में सफलता प्राप्त करने के अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • इस समय कार्यक्षेत्र में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • सेहत का ध्यान रखें।
  • पत्नी के साथ समय व्यतीत करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशियों के जातकों के लिए ये माह शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • धन- खर्च अधिक होगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ नहीं है।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें