31 जनवरी को है माघ पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण, पढ़ें शुभ मुहूर्त
31 जनवरी को है माघ पूर्णिमा। इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है।
31 जनवरी को है माघ पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण
31 जनवरी को है माघ पूर्णिमा। इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। माघी पूर्णिमा पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। माघ पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र गर्हण से कुछ घंटों पहले ही सूतक लग जाते हैं। माघ माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से अमृत की वर्षा करते हैं। आगे पढ़ें माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त:
Purnima 2018: यहां पढ़ें साल 2018 की पूर्णिमा की तारीखों की पूरी लिस्ट
पढ़ें चंद्र ग्रहण का समय और पूर्णिमा तिथि पूजा मुहूर्त
साल 2018 में माघ पूर्णिमा 31 जनवरी 2018 को मनाई जाएगी। पूर्णिमा की तिथि 30 जनवरी 2018, मंगलवार को रात 22:22 पर लग जाएगी और अगले दिन 31 जनवरी 2018, बुधवार 18:56 तक रहेगी। चंद्र ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं जिसमें पूजा, स्नान दान नहीं किया जाता। इस दिन सुबह 10 बजकर 18 मिनट से सूतक लग रहे हैं। इसलिए सुबह 8 बजे पूजा के लिए शुभ रहेंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।