ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyJanmashtami 2019 Janmashtami will be celebrated in Banke bihari temple of Vrindavan on August 23 shri Krishna darshan at this time

Janmashtami 2019: वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी, इस समय होंगे दर्शन

वृन्दावन के विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार 23 अगस्त यानी आज मनाई जा रही है। जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। आज मध्य रात्रि में...

Janmashtami 2019:  वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी, इस समय होंगे दर्शन
एजेंसी,मथुराFri, 23 Aug 2019 08:41 AM
ऐप पर पढ़ें

वृन्दावन के विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार 23 अगस्त यानी आज मनाई जा रही है। जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।
आज मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होने के बाद रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती होती है। मंगला आरती साल में केवल एक बार, जन्माष्टमी पर ही होती है। 

मंदिर के सेवायत पुजारी अशोक गोस्वामी ने बताया ''वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा। रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने रूपरेखा तैयार कर ली है।  
गोस्वामी ने बताया, "आरती के बाद रात दो बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन किए जा सकेंगे। फिर सुबह सात बज कर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक नन्दोत्सव मनाया जाएगा।" 

नन्दोत्सव के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने पर, कान्हा के जन्म की खुशी में खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपये, मिठाई, फल, मेवा लुटाए जाएंगे। दधिकांधा में केसर दही श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें