ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyjanmashtami 2018 offer dhaniya panjiri bhog to lord krishna

जन्माष्टमी 2018: कान्हा को लगाएं उनका प्रिय भोग धनिया की पंजीरी, ऐसे बनाएं

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। पूरे विश्व में कृष्ण जन्माष्टमी 3 सितंबर को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन प्रसाद में धनिया की पंजीरी बनाई जाती है। जानिए...

जन्माष्टमी 2018: कान्हा को लगाएं उनका प्रिय भोग धनिया की पंजीरी, ऐसे बनाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीMon, 03 Sep 2018 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। पूरे विश्व में कृष्ण जन्माष्टमी 3 सितंबर को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन प्रसाद में धनिया की पंजीरी बनाई जाती है। जानिए कैसे बनाते है धनिया की पंजीरी:

सामाग्री

1 कप धनिया पाउडर
तीन चम्मच देसी घी
आधा कप मखाना
आधा कप चीनी
दस काजू
दस बादाम
एक चम्मच चिरौंजी

बनाने की विधि

धनिए की पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म कर लें। अब इसमें धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें टुकड़ों में कटे हुए मखानों को भूनकर तथा उन्हें दरदरा पीस कर डाल दें। काजू और बादाम तो भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें मिला दें। इस तरह से भगवान को भोग लगाने वाली धनिए की पंजीरी तैयार है। भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं।

जन्माष्टमी 2018: रहस्यमयी वन जहां आज भी हर रात रास रचाते हैं राधा-कृष्णा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें