ट्रेंडिंग न्यूज़

अशुभ नहीं है अंक 13, जानिए क्यों माना जाता है घातक

अधिकांश लोग अंक 13 से बहुत ज्यादा डरते हैं, क्योंकि इस बारे में उन्हें वास्तविक जानकारी नहीं होती। सच्चाई यह है कि 13 का अंक किसी प्रकार से अशुभ नहीं है। इस अंक से वह करने का मूल कारण यह है कि...

अशुभ नहीं है अंक 13, जानिए क्यों माना जाता है घातक
हिन्दुस्तान टीम, मेरठ Sun, 16 Dec 2018 01:39 AM
ऐप पर पढ़ें

अधिकांश लोग अंक 13 से बहुत ज्यादा डरते हैं, क्योंकि इस बारे में उन्हें वास्तविक जानकारी नहीं होती। सच्चाई यह है कि 13 का अंक किसी प्रकार से अशुभ नहीं है। इस अंक से वह करने का मूल कारण यह है कि तांत्रिक विधियों में इसका अत्यधिक प्रयोग किया जाता था और अति प्राचीन काल में इसे शक्ति पूर्व मानने के साथ साथ घातक में माना जाता था।

बाइबल मिशन ने इस बारे में लिखा है, जो व्यक्ति 13 के अंकों समझ लेता है, उसे शक्ति और साम्राज्य की कुंजी मिल जाती है। प्राचीन काल में चर्च और धर्म अधिकारियों द्वारा तंत्र का विरोध करने के फलस्वरूप अंक 13 लोगों के लिए वर्जित अंग बन गया।

इस बारे में यह भी कहा जाता है कि ईसा मसीह के अंतिम भोज में 13 लोग शामिल हुए थे। इससे यह भ्रांति पैदा हो गई कि 13 लोगों का एक साथ भोजन करना दुर्भाग्यपूर्ण होता है और उनमें से एक की मौत हो जाती है। यहां यह बताना चाहेंगे कि इस तर्क में कोई दम नहीं है, क्योंकि अगर ईसा मसीह को सूली पर नहीं चढ़ाया जाता तो बाइबल पूरी नहीं हो पाती।

अंक 13 का प्रतीक भी भयावह

अंक 13 से भयभीत होने का कारण उसका प्रतीक भी है, जिसमें कंकाल को अपने हड्डी मात्र रह गए हाथ में हंसी लिए हुए दिखाया गया है। जो दरांति से लोगों के सिरों को काट रहा है। यह एक रहस्यमय चित्र था, जिसे बहुत कम लोग समझ पाए और जिन्होंने समझा भी तो उस ज्ञान को अपने तक सीमित ही रखा क्योंकि उन दिनों इस प्रकार की बातें करने वालों को यंत्र बनाने देकर अथवा आग में जलाकर मार डाला जाता था।

कंकाल के दरांती वाले हाथ का उल्लेख होने की वजह से बहुत से लोग इस अंग को मृत्यु वह का सूचक मानने लगे। ऐसा इस वजह से हुआ क्योंकि उन्होंने अंक 13 के प्रतीक का सही अर्थ या मतलब नहीं समझा। जबकि ध्यान देने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि 4,13, 22 तथा 31 आदि की श्रंखला में 13 का अंक 4 से संबंधित है। अतः 4,13, 22 और 31 तारीखों में जन्मे लोगों की जिंदगी में 13 तारीख जिसका योग 4 बनता है, बार-बार आती है और उनपर असर डालती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें